मीन राशि वालों का पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा, जानें आज 10 फरवरी 2025 का राशिफल
Aaj Ka Rashifal 10 February 2025
Aaj Ka Rashifal 10 February 2025: आज तारीख है 10 फरवरी 2025 दिन सोमवार और आप अपना दैनिक राशिफल जानना चाहेंगे कि आपका आज का दिन आपकी राशि के अनुसार कैसा रहने वाला हैं. तो चिंता मत कीजिए, दैवज्ञ ज्योतिषी डॉ एन के बेरा बताने वाले हैं कि आपकी राशि पर पड़ने वाले विभिन्न ग्रहों की चाल के प्रभाव अनुसार आपका आज का दिन कैसा बीतेगा.
Aaj Ka Rashifal 10 February 2025: मेष से मीन तक के राशिवालों के लिए आज का दिन वैसे तो औसत रहेगा लेकिन दिन को खुशनुमा बनाने के लिए एक बार आज का राशिफल जरूर पढ़ लीजिए. ताकि आप पूरे दिन की प्लानिंग कर सकें..
मेष- स्थिति में सुधार होगा, नौकरी में बदलाव की संभावना है. उच्च स्तर के व्यक्तियों से संपर्क स्थापित करने का प्रयास सफल रहेगा. व्यवसाय में सफलता, आर्थिक लाभ और स्वास्थ्य में सुधार होगा. पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा.
वृष- रोजगार के क्षेत्र में सफलता मिलेगी, महत्वपूर्ण कार्यों को करने का अवसर प्राप्त होगा, राजनीतिक लाभ भी होगा. कार्यक्षेत्र में संतोषजनक प्रगति देखने को मिलेगी. धन की प्राप्ति होगी और सभी महत्वपूर्ण कार्य समय पर पूरे होते नजर आएंगे.
कोई भी कार्य करने से पहले जानें आज के पंचांग में शुभ मुहूर्त और अशुभ समय
मिथुन- प्रभावशाली व्यक्तियों के सहयोग से रुके हुए कार्य पूरे होंगे, सुख और सौहार्द्र में वृद्धि होगी. परिवार में मांगलिक कार्य संपन्न होंगे, परीक्षा और प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी. धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी और घर में सुख-शांति का माहौल रहेगा.
कर्क- आत्मविश्वास में वृद्धि होगी, धन का लाभ प्राप्त होगा और शुभ समाचार मिलेंगे. नए उद्योग और व्यापार की योजनाएँ सफल होंगी, वाहन, मकान या भूमि के सौदों की संभावना है, यात्रा सफल रहेगी.
सिंह-आपकी सक्रियता बनाए रखें, सभी कार्य समय पर पूर्ण होंगे, बेरोजगारों के लिए रोजगार के अवसर उत्पन्न होंगे. आर्थिक स्थिति संतुलित बनी रहेगी, प्रेम संबंधों में कुछ उलझनें आ सकती हैं, नौकरी में उच्च अधिकारियों के साथ वाद-विवाद और विरोधियों से समस्याएँ उत्पन्न हो सकती हैं.
कन्या-परिवारिक जिम्मेदारियों का निर्वहन होगा. पत्नी का परामर्श लाभकारी सिद्ध होगा. भूमि और भवन से संबंधित कार्य पूरे होंगे, नौकरी पेशेवर जातकों की सेवा शर्तों में सुधार होगा, छात्रों के लिए समय उत्साहवर्धक रहेगा.
तुला-कार्य की स्थिति में सुधार होगा, अत्यधिक व्यस्तता रहेगी, नियमित आय के स्रोत प्राप्त होंगे. राजनीतिक व्यक्तियों को प्रभावशाली पद मिलेंगे, लाभदायक प्रेरक घटनाओं में वृद्धि होगी.
वृश्चिक-आपके संकल्पित कार्य सफल होंगे, आकस्मिक लाभ प्राप्त होगा, स्वजन और मित्रों का सहयोग मिलेगा. मान-सम्मान, पद-प्रतिष्ठा और शुभ संवाद की प्राप्ति होगी, आप उत्साहित रहेंगे और अपने श्रेष्ठता का अनुभव कर पाएंगे.
धनु-विद्या, बुद्धि और प्रतिभा का विकास होगा. परीक्षा और प्रतियोगिता में सफलता प्राप्त होगी, भूमि और संपत्ति के मामलों में रुकावटें समाप्त होंगी, और विरोधियों तथा शत्रुओं पर दबाव बनाए रखने में सफलता मिलेगी. महत्वाकांक्षाएं पूरी होंगी.
मकर-समय के प्रयास सफल होंगे, सट्टा और लॉटरी से लाभ होगा, और सुखद समाचार प्राप्त होंगे. छात्रों के लिए यह समय अनुकूल रहेगा. अध्ययन पर ध्यान केंद्रित करें. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, और विभिन्न स्रोतों से आय प्राप्त होगी. परिवार में मांगलिक कार्य संपन्न होंगे.
कुंभ-स्वास्थ्य में सुधार होगा, मानसिक तनाव कम होगा, और पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा. संतान पक्ष से शुभ समाचार प्राप्त होंगे, धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी, और कई महत्वपूर्ण कार्य जो लम्बित थे, वे पूरे होंगे.
मीन-समय के प्रयास सफल होंगे. व्यापार में लाभ होगा. समस्याओं का समाधान होगा और नौकरी में उन्नति की संभावना है. विभिन्न सुख-साधन उपलब्ध होंगे, और पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










