ePaper

Aaj Ka Mesh Rashifal 21 December 2025: मेष राशि वालें आज अचानक खर्चों के लिए रहें तैयार, निवेश में बरतें सावधानी

Updated at : 21 Dec 2025 5:10 AM (IST)
विज्ञापन
Aaj Ka Mesh Rashifal

आज का मेष राशिफल

Aaj Ka Mesh Rashifal 21 December 2025: मेष राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है. क्या आज आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा. क्या आज रुके हुए कार्य पूरे हो जाएंगे. जानिए ज्योतिषाचार्य वाणी अग्रवाल से कैसा रहेगा आपके लिए आज का दिन रविवार. पढ़ें आज का दैनिक मेष राशिफल

विज्ञापन

Aaj Ka Mesh Rashifal 21 December 2025: मेष राशि- आज का दिन मेष राशि वालों के लिए आत्मचिंतन, संयम और व्यावहारिक निर्णयों का है. शुरुआत में ऊर्जा थोड़ी कम रह सकती है और मन में कई विचार एक साथ चलेंगे, लेकिन दिन चढ़ने के साथ स्थिति साफ होती जाएगी. पुराने फैसलों पर दोबारा सोचने और अधूरे कार्य निपटाने के लिए आज का दिन शुभ है. अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखना और तुरंत प्रतिक्रिया देने से बचना आज आपकी सबसे बड़ी ताकत बनेगा.

करियर- कार्यस्थल पर रणनीति और लम्बे समय का योजना पर ध्यान देना जरूरी है. किसी पुराने प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी फिर से मिल सकती है, जो आपके अनुभव और क्षमता पर भरोसे का संकेत है. आज थोड़ा दबाव रहेगा, पर धैर्य से काम करने पर परिणाम आपके पक्ष में आएंगे. व्यवसाय में फिलहाल विस्तार से पहले व्यवस्था को मजबूत करें.

धन और वित्त- आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी, लेकिन अचानक खर्च सामने आ सकते हैं. जोखिमभरे निवेश से पहले अच्छी तरह से जांच पड़ताल करके ही फैसला लें.

प्रेम व संबंध- रिश्तों में भावुकता और गहराई बढ़ेगी. जीवनसाथी के साथ साफ और शांत बातचीत से गलतफहमियां दूर होंगी. विवाहित जीवन में समझदारी से संतुलन बना रहेगा.

स्वास्थ्य- मानसिक थकान महसूस हो सकती है. अच्छी सेहत के लिए पर्याप्त नींद, योग और हल्का भोजन लाभकारी रहेगा.

पारिवारिक व आध्यात्मिक पक्ष- परिवार के बुजुर्गों की सलाह उपयोगी सिद्ध होगी. ध्यान और जाप से मन को स्थिरता मिलेगी.

आज के उपाय- सूर्य को जल अर्पित करें. “ॐ अंगारकाय नमः” का 108 बार जाप करें.

संदेश- आज धैर्य और आत्मसंयम बनाए रखें. भावनाओं की बजाय विवेक से लिए गए निर्णय आपको सही दिशा देंगे और दिन को संतुलित बनाए रखेंगे.

शुभ समय- सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजकर 15 मिनट तक

शुभ रंग- गहरा लाल

शुभ अंक- 9

Also Read: Yearly Rashifal 2026 में इन 5 राशि वालों का चमकेगा भाग्य, इनके लिए वर्ष का चार महीना रहेगा बेहद कष्टकारी, जानें सभी 12 राशियों का हाल

विज्ञापन
Ranjan Kumar

लेखक के बारे में

By Ranjan Kumar

दिल्ली स्कूल ऑफ जर्नलिज़्म, दिल्ली विश्वविद्यालय से मास्टर्स. वर्तमान में प्रभात खबर में धर्म और राशिफल बीट पर काम कर रहे हैं, जहां गंभीर विषयों को सरल और प्रभावी शैली में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं. राजनीति, सिनेमा और हेल्थ विषयों पर पैनी पकड़. गहरी रिसर्च आधारित लेखन सीखने का प्रयास जारी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola