24.7 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

Capricorn Horoscope Today: मकर राशि वाले पैसा उधार न दें, आज 8 जनवरी 2024 का राशिफल

Today horoscope आज का मकर राशिफल | जाने अपना दैनिक राशिफल 8 जनवरी 2024 horoscope in hindi : मकर राशिवालों के लिए आज का दिन वैसे तो औसत रहेगा लेकिन दिन को खुशनुमा बनाने के लिए एक बार आज का राशिफल जरूर पढ़ लीजिए. ताकि आप पूरे दिन की प्लानिंग कर सकें...

मकर:- आज आपकी सभी इच्छाएं पूरी हो जाएंगी. मान-सम्मान की प्राप्ति होगी और करियर के क्षेत्र में सफलता मिलेगी. मुश्किल काम भी आसानी से हो जाएंगे. अनुभवी लोगों की मदद से बिजनेस में फायदा होगा. पैसा उधार न दें. बिना पढ़े किसी कागज पर साइन न करें. ऑफिस में आप किसी बड़े आदमी से उलझने का पूरा मन भी बना सकते हैं. बाहर के खान-पान से बचें. इनकम बढ़ने की संभावना है. परिवार में किसी से विवाद हो सकता है.

प्रेम राशिफल

दांपत्य जीवन सामान्य रहेगा. जीवनसाथी की सेहत थोड़ी नाजुक रहेगी. इसलिए उनका पूरा ख्याल रखें. साथ ही संतान का भी ख्याल रखें. वहीं अगर किसी से प्रेम करते हैं तो आपके प्रेम जीवन में कुछ दिक्कतें बढ़ेंगी.

लकी नंबर 5

लकी कलर पर्पल

ज्योतिषाचार्य नितेश निरंजन

ज्योतिषाचार्य नितेश निरंजन

शिव चालीसा

||दोहा||

जय गणेश गिरिजा सुवन, मंगल मूल सुजान।

कहत अयोध्यादास तुम, देहु अभय वरदान ॥

चौपाई

जय गिरिजा पति दीन दयाला। सदा करत सन्तन प्रतिपाला॥

भाल चन्द्रमा सोहत नीके। कानन कुण्डल नागफनी के॥

अंग गौर शिर गंग बहाये। मुण्डमाल तन क्षार लगाए॥

वस्त्र खाल बाघम्बर सोहे। छवि को देखि नाग मन मोहे॥

मैना मातु की हवे दुलारी। बाम अंग सोहत छवि न्यारी॥

कर त्रिशूल सोहत छवि भारी। करत सदा शत्रुन क्षयकारी॥

नन्दि गणेश सोहै तहँ कैसे। सागर मध्य कमल हैं जैसे॥

कार्तिक श्याम और गणराऊ। या छवि को कहि जात न काऊ॥

देवन जबहीं जाय पुकारा। तब ही दुख प्रभु आप निवारा॥

किया उपद्रव तारक भारी। देवन सब मिलि तुमहिं जुहारी॥

तुरत षडानन आप पठायउ। लवनिमेष महँ मारि गिरायउ॥

आप जलंधर असुर संहारा। सुयश तुम्हार विदित संसारा॥

त्रिपुरासुर सन युद्ध मचाई। सबहिं कृपा कर लीन बचाई॥

किया तपहिं भागीरथ भारी। पुरब प्रतिज्ञा तासु पुरारी॥

दानिन महँ तुम सम कोउ नाहीं। सेवक स्तुति करत सदाहीं॥

वेद माहि महिमा तुम गाई। अकथ अनादि भेद नहिं पाई॥

प्रकटी उदधि मंथन में ज्वाला। जरत सुरासुर भए विहाला॥

कीन्ही दया तहं करी सहाई। नीलकण्ठ तब नाम कहाई॥

पूजन रामचन्द्र जब कीन्हा। जीत के लंक विभीषण दीन्हा॥

सहस कमल में हो रहे धारी।कीन्ह परीक्षा तबहिं पुरारी॥

एक कमल प्रभु राखेउ जोई।कमल नयन पूजन चहं सोई॥

कठिन भक्ति देखी प्रभु शंकर।भए प्रसन्न दिए इच्छित वर॥

जय जय जय अनन्त अविनाशी।करत कृपा सब के घटवासी॥

दुष्ट सकल नित मोहि सतावै।भ्रमत रहौं मोहि चैन न आवै॥

त्राहि त्राहि मैं नाथ पुकारो।येहि अवसर मोहि आन उबारो॥

लै त्रिशूल शत्रुन को मारो।संकट ते मोहि आन उबारो॥

मात-पिता भ्राता सब होई।संकट में पूछत नहिं कोई॥

स्वामी एक है आस तुम्हारी।आय हरहु मम संकट भारी॥

धन निर्धन को देत सदा हीं।जो कोई जांचे सो फल पाहीं॥

अस्तुति केहि विधि करैं तुम्हारी।क्षमहु नाथ अब चूक हमारी॥

शंकर हो संकट के नाशन। मंगल कारण विघ्न विनाशन॥

योगी यति मुनि ध्यान लगावैं। शारद नारद शीश नवावैं॥

नमो नमो जय नमः शिवाय। सुर ब्रह्मादिक पार न पाय॥

जो यह पाठ करे मन लाई। ता पर होत है शम्भु सहाई॥

ॠनियां जो कोई हो अधिकारी। पाठ करे सो पावन हारी॥

पुत्र होन कर इच्छा जोई। निश्चय शिव प्रसाद तेहि होई॥

पण्डित त्रयोदशी को लावे।ध्यान पूर्वक होम करावे॥

त्रयोदशी व्रत करै हमेशा। ताके तन नहीं रहै कलेशा॥

धूप दीप नैवेद्य चढ़ावे। शंकर सम्मुख पाठ सुनावे॥

जन्म जन्म के पाप नसावे। अन्त धाम शिवपुर में पावे॥

कहैं अयोध्यादास आस तुम्हारी। जानि सकल दुःख हरहु हमारी॥

|| दोहा ||

बहन करौ तुम शीलवश, निज जनकौ सब भार।

गनौ न अघ, अघ-जाति कछु, सब विधि करो सँभार

तुम्हरो शील स्वभाव लखि, जो न शरण तव होय।

तेहि सम कुटिल कुबुद्धि जन, नहिं कुभाग्य जन कोय

दीन-हीन अति मलिन मति, मैं अघ-ओघ अपार।

कृपा-अनल प्रगटौ तुरत, करो पाप सब छार॥

कृपा सुधा बरसाय पुनि, शीतल करो पवित्र।

राखो पदकमलनि सदा, हे कुपात्र के मित्र॥

।। इति श्री शिव चालीसा समाप्त ।।

Also Read: Aaj Ka Rashifal,8 जनवरी 2024: मेष, तुला, कुंभ समेत इन राशियों के लिए दिन रहेगा शुभ, पढ़ें आज का राशिफल
Also Read: Aries Horoscope Today: मेष राशि वाले आज संतान के भविष्य को लेकर चिंतित रहेंगे, देखें 8 जनवरी 2024 का  राशिफल
Also Read: Taurus Horoscope Today: वृषभ राशि वालों हेल्थ से संबंधित परेशानियां हो सकती हैं, जानें 8 जनवरी 2024 का राशिफल
Also Read: Gemini Horoscope Today: मिथुन राशि वालों के कारण किसी को ठेस पहुंच सकती है, देखें 8 जनवरी 2024 का राशिफल
Also Read: Kark Horoscope Today: कर्क राशि वाले पारिवारिक जिम्मेदारियों को न भूलें, देखें 8 जनवरी 2024 का राशिफल
Also Read: Leo Horoscope Today: सिंह राशि वाले लवमेट्स के रिश्तों में और मजबूती आएगी, आज 8 जनवरी 2024 का राशिफल
Also Read: Virgo Horoscope Today: कन्या राशि वालों को पारिवारिक खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा, आज 8 जनवरी 2024 का राशिफल
Also Read: Libra Horoscope Today: तुला राशि को अपने गुरु से कुछ नया सिखने को मिलेगा, आज 8 जनवरी 2024 का राशिफल

Also Read: Scorpio Horoscope Today: वश्चिक राशि वाले परिवार और काम के बीच संतुलन बनाकर चलेंगे, आज 8 जनवरी 2024 का राशिफल
Also Read: Sagittarius Horoscope Today: धनु राशि वाले धार्मिक कार्यक्रमों में व्यतीत करेंगे, आज 8 जनवरी 2024 का राशिफल
Also Read: Capricorn Horoscope Today: मकर राशि वाले पैसा उधार न दें, आज 8 जनवरी 2024 का राशिफल
Also Read: Aquarius Horoscope Today: कुंभ राशि वालों के लिए अचानक धन लाभ होने के योग है, आज 8 जनवरी 2024 का राशिफल
Also Read: Pisces Horoscope Today: मीन राशि वाले वस्तु के खोने के कारण थोड़ा परेशान रहेंगे, आज 8 जनवरी 2024 का राशिफल

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें