Aaj Ka Love Horoscope 25 January 2026: आज 25 जनवरी को मेष से मीन तक जानें आपके प्रेम जीवन में क्या रहेगा खास, किसकी बढ़ेगी नजदीकियां
Published by : Shaurya Punj Updated At : 25 Jan 2026 5:48 AM
आज 25 जनवरी 2026 का लव राशिफल
Aaj Ka love Horoscope 25 January 2026: आज 25 जनवरी का लव राशिफल पढ़ें. मेष से मीन राशि तक जानें आपके प्रेम जीवन में क्या बदलाव आएगा, रिश्तों में मिठास बढ़ेगी या मतभेद होंगे, और आज किन राशियों की लव लाइफ रहेगी खास.
Aaj Ka Love Horoscope 25 January 2026: आज रविवार है और सूर्यदेव का प्रभाव प्रेम जीवन में आत्मविश्वास, ईमानदारी और खुलेपन को बढ़ाने वाला माना जाता है. आज का दिन कई राशियों के लिए रिश्तों में नई शुरुआत, तो कुछ के लिए आत्ममंथन का मौका देगा. आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी राशियों का आज का लव राशिफल.
मेष लव राशिफल
आज पार्टनर के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा. पुरानी गलतफहमियां दूर हो सकती हैं. सिंगल लोगों की किसी खास से बातचीत शुरू हो सकती है.
वृषभ लव राशिफल
आज भावनाओं को खुलकर व्यक्त करें. पार्टनर आपकी बात समझेगा. शादीशुदा लोगों के रिश्ते में स्थिरता रहेगी.
मिथुन लव राशिफल
लव लाइफ में थोड़ी उलझन रह सकती है. बात-बात पर शक करने से बचें. खुलकर बातचीत करने से स्थिति संभल जाएगी.
कर्क लव राशिफल
आज दिल की बात कहने का सही समय है. पार्टनर से भावनात्मक जुड़ाव बढ़ेगा. सिंगल लोगों को कोई सरप्राइज मिल सकता है.
सिंह लव राशिफल
आज आपका आकर्षण बढ़ा रहेगा. पार्टनर आपसे प्रभावित रहेगा. हालांकि अहंकार को रिश्ते के बीच न आने दें.
कन्या लव राशिफल
आज रिश्ते में भरोसा मजबूत होगा. पार्टनर का सहयोग मिलेगा. शादी को लेकर बातचीत आगे बढ़ सकती है.
ये भी पढ़ें: मेष से मीन राशियों के लिए आज 25 जनवरी के चमत्कारी उपाय, जो बनाए आपका रविवार खास
तुला लव राशिफल
रोमांस के लिए दिन अच्छा है. साथ घूमने या बातचीत करने से रिश्ते में नई ताजगी आएगी. पुराने झगड़े खत्म हो सकते हैं.
वृश्चिक लव राशिफल
आज भावनाएं गहरी रहेंगी. पार्टनर से अपेक्षाएं ज्यादा न रखें. धैर्य से काम लेने पर रिश्ता मजबूत होगा.
धनु लव राशिफल
आज प्रेम जीवन में खुशी का माहौल रहेगा. पार्टनर के साथ हंसी-मजाक और अच्छा समय बीतेगा.
मकर लव राशिफल
काम की व्यस्तता रिश्ते पर असर डाल सकती है. पार्टनर को समय दें, तभी संतुलन बना रहेगा.
कुंभ लव राशिफल
आज दोस्ती प्यार में बदल सकती है. सिंगल लोगों के लिए दिन खास है. रिश्ते में नई शुरुआत संभव है.
मीन लव राशिफल
आज प्यार में भावुकता रहेगी. पार्टनर आपकी भावनाओं की कद्र करेगा. प्रेम प्रस्ताव रखने का शुभ समय है.
ज्योतिषाचार्य डॉ एन के बेरा | 20+ वर्षों का अनुभव
ग्रह शांति, विवाह, धन और करियर विशेषज्ञ
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










