कुंभ राशिफल 12 मार्च 2026: क्या आज प्रेम संबंधों में मधुरता बढ़ेगी या गलतफहमी कर सकती है परेशान?

Updated:
विज्ञापन
Aaj Ka Kumbh Rashifal

आज का कुंभ राशिफल

Kumbh Aaj Ka Rashifal 12 March 2026: कुंभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा. क्या आज किस्मत का साथ मिलेगा. क्या अधूरे काम पूरे होंगे? जानिए आइए जानते है ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है.

विज्ञापन

Kumbh Aaj Ka Rashifal 12 March 2026: कुंभ राशि. आज का दिन आपके लिए बहुत ही शुभ और लाभकारी रहने वाला है. आपकी राशि के लाभ भाव में चंद्रमा की स्थिति आय में भारी वृद्धि का संकेत दे रही है. आज का दिन आपको एक शक्तिशाली व्यक्तित्व देगी जिससे आप सामाजिक और कार्यक्षेत्र के हर मंच पर चमकेंगे.

करियर-बिजनेस: बिजनेस में बड़े निवेश के लिए आज का दिन सर्वोत्तम है. ग्रहों की स्थिति आपको भारी मुनाफा और सफलता दिलाने के पक्ष में है. नौकरीपेशा जातकों को प्रमोशन या सैलरी बढ़ने की खबर मिल सकती है. आज बॉस से रिश्तों मे मजबूती और स्थिरता आएगी.

लव लाइफ: पार्टनर के साथ संबंधों में रोमांच और खुशियां बनी रहेंगी. जीवन साथी के संग किसी इवेंट या पार्टी में शामिल हो सकते हैं. पार्टनर के बीच आज विश्वास बढ़ेगा. आप अपने रिश्ते को एक कदम आगे ले जाने यानी विवाह के बारे में गंभीरता से विचार और चर्चा कर सकते हैं.

स्वास्थ्य: आज आपकी सेहत बहुत अच्छी रहेगी. आप खुद को भीतर से बहुत खुश और सकारात्मक महसूस करेंगे जो रोगों को दूर रखेगा. किसी पुराने दर्द से राहत मिलने से आप शारीरिक रूप से अधिक सक्रिय हो पाएंगे. संतुलित खान-पान का पालन करें.

सावधानी: अति-आत्मविश्वास में आकर दूसरों की सलाह को अनसुना न करें और अपने खर्चों पर थोड़ा नियंत्रण जरूर रखें.

उपाय: भगवान विष्णु और देव गुरु बृहस्पति को पीले फूल अर्पित करें.

शुभ रंग: स्लेटी

शुभ अंक: 8

Also Read: लव राशिफल 12 मार्च 2026: आज किसकी लव लाइफ होगी रोमांटिक और किसके रिश्ते में आएगा तनाव

Also Read: पंचांग 12 मार्च 2026: आज चैत्र कृष्णपक्ष की नवमी तिथि, जानें शुभ समय-राहुकाल और दिशाशूल

विज्ञापन
राधेश्याम कुशवाहा

लेखक के बारे में

By राधेश्याम कुशवाहा

राधेश्याम कुशवाहा को पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत उन्होंने राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में यूपी डेस्क का नेतृत्व कर रहे हैं. इन्हें धर्म-अध्यात्म, ज्योतिष, राजनीति, अपराध और सकारात्मक खबरों की रिपोर्टिंग व लेखन में विशेष रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola