मकर राशिफल 12 मार्च 2026: क्या आज मानसिक तनाव बढ़ाएगा परेशानी या सेहत में रहेगा संतुलन?

Updated at : 12 Mar 2026 3:30 AM (IST)
विज्ञापन
Aaj Ka Makar Rashifal

आज का मकर राशिफल

Makar Aaj Ka Rashifal 12 March 2026: मकर राशि वालों के लिए आज का दिन क्या खास रहेगा. क्या आज भाग्य आपका साथ देगा. क्या लंबे समय से रुके काम पूरे होंगे? आइए जानते है ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से मकर राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है.

विज्ञापन

Makar Aaj Ka Rashifal 12 March 2026: मकर राशि. आज का दिन आपके लिए थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है. चंद्रमा आपकी राशि के द्वादश भाव में स्थित हैं जो अनावश्यक खर्च और मानसिक तनाव दे सकते हैं. आज शांत रहकर ही आप मुश्किल स्थितियों को अपने पक्ष में मोड़ने में सफल रहेंगे.

करियर-बिजनेस: आज कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों का सहयोग कम मिल सकता है. अपने काम के लिए खुद पर ही निर्भर रहें और सावधानी बरतें. व्यापार में धन हानि के योग बन रहे हैं. निवेश करने या बड़ा स्टॉक मंगवाने से पहले मार्केट रिसर्च जरूर करें.

लव लाइफ: आज पार्टनर के साथ किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है. मतभेद सुलझाने के लिए आपको अपनी जिद्द छोड़नी पड़ेगी. रिश्तों में दूरी महसूस हो सकती है. अगर आप धैर्य से काम लेंगे तो स्थिति संभल जाएगी.

स्वास्थ्य: आँखों में जलन, अनिद्रा या थकान की समस्या आज आपको काफी परेशान कर सकती है. अपनी नींद से कोई समझौता न करें. रात को समय पर सोएं. सोने से पहले मोबाइल का प्रयोग कम करें ताकि आपकी मानसिक शांति बनी रहे.

सावधानी: व्यर्थ के विवादों और कानूनी पचड़ों से दूर रहें और अपने क्रोध पर विशेष नियंत्रण रखें.

उपाय: आज पीपल के वृक्ष में जल चढ़ाएं.

शुभ रंग: गहरा नीला
शुभ अंक: 8

Also Read: लव राशिफल 12 मार्च 2026: आज किसकी लव लाइफ होगी रोमांटिक और किसके रिश्ते में आएगा तनाव

Also Read: पंचांग 12 मार्च 2026: आज चैत्र कृष्णपक्ष की नवमी तिथि, जानें शुभ समय-राहुकाल और दिशाशूल

विज्ञापन
Radheshyam Kushwaha

लेखक के बारे में

By Radheshyam Kushwaha

पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. ज्योतिष शास्त्र, व्रत त्योहार, राशिफल के आलावा राजनीति, अपराध और पॉजिटिव खबरों को लिखने में रुचि हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola