Aaj Ka Love Rashifal, 8 जुलाई 2023: जानिए प्रेम और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा आज का दिन
Published by : Shaurya Punj Updated At : 08 Jul 2023 4:30 AM
Aaj Ka Love Rashifal, 8 जुलाई 2023: आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं. आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...

मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope)
प्रेम संबंधों को लेकर दिन मिला-जुला कहा जाएगा क्योंकि आप दोनों अपने-अपने निजी कामों को लेकर व्यस्त रह सकते हैं. अपने काम के लिए परस्पर एक-दूसरे से सलाह मशविरा भी कर सकते हैं. इसमें आपका रवैया अहंकार से भरा हो सकता है.

वृषभ लव राशिफल (Taurus Love Horoscope)
विवाहित दंपत्ति के बीच रोमांटिक माहौल बना हुआ है. आज का दिन प्रेम भरी बातों के साथ दिन गुजरेगा. शाम को डिनर के साथ रोमांस भरे माहौल का आनन्द लें.

मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope)
अपने पार्टनर के प्रति आपका पूरा समर्पण रहेगा. बहुत खूबसूरती से अपने रिश्तों को संभाल पाएंगे. जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बताएंगे.

कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope)
प्रेम संबंधों में सुधार की आवश्यकता है ताकि इनमें फिर से एक बार प्यार के रंग भर दिए जाएं. आप अपनी ओर से पूरी कोशिश करके संबंधों को पटरी पर लाने का प्रयास करेगें लेकिन प्रेमी आपका सहयोग देने में आनाकानी कर सकता हैं.

सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope)
लव रिलेशन में पॉजिटिव होने की जरूरत है. आप अपने मित्र को मैसेज, फूल, आदि भेज सकते हैं. इस बात का ख्याल रखें कि पार्टनर को मैरिड लाइफ में आजादी भी चाहिए होती है. आपकी प्रोगेसिव सोच रिलेशन को और मजबूत बनाएगी.

कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope)
मन की चंचलता को आप बख़ूबी संभाल पाएंगे. हालांकि किसी बात को लेकर मन में थोड़ा तनाव महसूस करेंगे. समय अच्छा है, आप रिश्तों को मैनेज कर पाएंगे.

तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope)
प्रेमी जीवन को लेकर आप जो भी कदम आगे बढ़ाना चाहते हैं उसे बिना सोचे समझे ना बढ़ाएं. आप समझने की कोशिश करें कि कोई ऐसी बात है जो आगे बढ़ने से रोकने की कोशिश कर रही है. यदि हां तब आप उसका इशारा समझें.

वृश्चिक लव राशिफल( Scorpio Love Horoscope)
प्रेमी से मनमुटाव हो सकता है. किसी भी प्रकार का भय अपने मन से निकाल दें. अपने लवर को पूरा समय और स्पेस दें. अविवाहित युवक—युवतियों के नये संबंध बन सकते हैं. नया मित्र जीवन में आ सकता है.

धनु लव राशिफल (SagittariusLove Horoscope)
रिलेशनशिप को लेकर अगर अप इधर-उधर बहुत ज्यादा मन को घुमाएंगे तब इनमें अस्थिरता ही रहेगी. एक स्थिर संबंध का अभाव देखा जा सकता है. आप जब आगे बढ़ रहे हैं तब आपको पीछे मुड़कर नहीं देखना चाहिए.

मकर लव राशिफल(Capricorn Love Horoscope)
लव पार्टनर की सेहत खराब हो सकती है. लव लाइफ थोड़ी ढीली रहेगी. उत्तेजना और जोश की आवश्यकता है. शाम को घूमने का प्लान बनाएं. रोमांटिक कैंडल लाइट डिनर प्रेमी को खुश कर देगा.

कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope)
आप दोनों को संबंधों में स्थायित्व मिलने की संभावना बन रही है. कोई समस्या होगी तब आप बहुत ही समझदारी से उसे सुलझाने का प्रयास करेंगे. प्रेमी जीवन के साथ अथवा प्रेमी के साथ आप किसी तरह का अन्याय नहीं करेंगे.

मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope)
दिन की शुरूआत में कार्य की वृद्धि के कारण सहयोगी के साथ मन—मुटाव हो सकता है. आज लवर के साथ शॉपिंग का प्रोग्राम बनेगा. लव लाइफ में आप जिस प्रकार के रिलेशन चाहते हैं, वह सोच—समझ कर निर्णय लेने से प्राप्त होंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










