Aaj Ka Love Rashifal, 5 नवंबर 2022: जानिए प्रेम और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा आज का दिन

Published by : Shaurya Punj Updated At : 05 Nov 2022 10:41 AM

विज्ञापन

Aaj Ka Love Rashifal: आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं. आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...

विज्ञापन
undefined

मेष  लव राशिफल (Aries Love Horoscope)
ग्रहों की आज की तीव्रता आपके प्रेमी जीवन में कसैलापन ला सकती है. आप दोनों एक-दूसरे के प्रति गलतफहमी पाल सकते हैं. आप दोनों में से कोई एक-दूसरे की बात सुनने को तैयार नहीं होगा. एक-दूसरे की बात को गलत रूप से ले सकते हैं.

undefined

वृषभ लव राशिफल (Taurus Love Horoscope)
प्रेमी से महत्वपूर्ण विषयों पर बात करना चाहेंगे लेकिन मन में संदेह रहेगा कि प्रेमी बातचीत के मूड में होगा भी या नहीं. आप समझ नहीं पाएंगे कि अपनी बात को चाशनी में डुबोकर कैसे पेश किया जाए, जिससे प्रेमी कोई गलत रिएक्शन ना दे.

undefined

मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope)
प्रेमी से बातचीत के दौरान कुछ बातें ऐसी हो सकती हैं जिनके बारे में आपको लग सकता है कि इनमें सुधार किया जाना चाहिए लेकिन आपको अभी तुरंत ऐसी बातों का जिक्र नहीं करना चाहिए. गर्म-गर्म लोहा ज्यादा दिक्कत देता है. उचित समय का इंतजार करें.

undefined

कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope)
आज का दिन आपके प्रेम संबंधों को लेकर अच्छा ही कहा जाएगा. आप बहुत सी बातें प्रेमी को कह सकते हैं और कुछ उसकी सुन सकते हैं. आपकी बातें शायराना अंदाज में हो सकती हैं, जिससे एक खुशनुमा समा बंध सकता है.

undefined

सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope)
आपके संबंध नए-नए बने हैं तब आप आज ज्यादा से ज्यादा समय प्रेमी को समझने के लिए दे सकते हैं. प्रेमी की बहुत सी बातें आपको चौंकाने वाली हो सकती हैं. इससे आप रोमांचित रहेंगे और प्रफुल्लित भी रहेंगे. प्रेमी आपको दूसरों से हटकर लग सकता है.

undefined

कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope) प्रेम संबंधों में तनाव अथवा घर्षण की स्थिति से आप गुजर सकते हैं. वही घिसे-पीटे से रोज की दिनचर्या से आप तंग महसूस कर सकते हैं. इसलिए आप चिड़चिड़े हो सकते हैं. प्रेमी की किसी भी बात का जवाब आप सीधे मुंह देना ही नहीं चाहेंगे.

undefined

तुला लव राशिफल (Libra  Love Horoscope)
बहुत सी चीजें आपको आज झूलती हुई नजर आ सकती हैं. एक साथ बहुत सी बातें आपके संबंधों के मध्य आ सकती हैं. परेशान होने की बजाय एक-एक करके मुद्दों को बारी-बारी से समझदारी के साथ सुलझाना चाहिए.

undefined

वृश्चिक लव राशिफल( Scorpio Love Horoscope)
 बहुत अच्छा दिन तो नहीं कहा जा सकता है. प्रेमी जीवन को लेकर आप कुछ शांत से रहेंगे, किसी तरह की कोई प्रतिक्रिया आप देना नहीं चाहेंगे. अपनी भावनाओं को प्रेमी के साथ शेयर करने में आपको हिचक हो सकती है.

undefined

धनु लव राशिफल (SagittariusLove Horoscope)
कई बार आपसी टकराव भी सकारात्मक ऊर्जा देने में समर्थ हो जाता है. आज कुछ मुद्दों पर आपस में टकराव हो सकता है लेकिन बहस करते-करते कुछ अन्य मुद्दें भी हल हो जाएंगे. इससे आपकी लव-लाइफ में ताजगी आने की संभावना बनेगी.

undefined

मकर लव राशिफल(Capricorn Love Horoscope)
प्रेम संबंधों को लेकर बहुत मनमुटाव हो सकता है. प्रेमी आपका किसी अन्य की ओर आकर्षित हो सकता है. जो भी मुद्दे हैं, आपको उन्हें मिलकर हल करना चाहिए. यदि आप समाधान नहीं चाहते हैं तब बेहतर है आपको मूव कर लेना चाहिए.

undefined

कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope)
आज के ग्रह नक्षत्र आपको फ्लर्ट करने के लिए उकसाने का काम कर सकते हैं. प्रेमी के अलावा आप किसी ओर से फ्लर्ट करके मन को बहला सकते हैं. ऐसा करने से आप सुकून महसूस करेंगे और लव-लाइफ में भी प्रफुल्लित नजर आएंगे.

undefined

मीन लव राशिफल (Pisces  Love Horoscope)
 अपनी भावनाओं को पूरी तरह से प्रेमी से छिपाने के योग बन रहे हैं. आप किसी तरह की कोई भी बात प्रेमी से नहीं करना चाहेंगे. प्रेमी से बात करने की बजाय अपने किसी पुराने मित्र से बात करके मन बहलाने की कोशिश करेंगे.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola