Aaj Ka Love Rashifal, 25 मार्च 2023: जानिए प्रेम और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा आज का दिन
Published by : Shaurya Punj Updated At : 25 Mar 2023 6:35 AM
Aaj Ka Love Rashifal: आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं. आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...

मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope)
लव लाइफ के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है. लंबे समय बाद पार्टनर के साथ हो रहे झगड़ों का निपटारा कर सकेंगे. आज आप अपने पार्टनर की भावनाएं समझने की कोशिश करेंगे. पति पत्नी के बीच के संबंध भी मधुर रहेंगे.

वृषभ लव राशिफल (Taurus Love Horoscope)
अतीत की बात आपको परेशान करने वाली है. आपका प्रेमी आपको समझाने की लाख कोशिश करेगा लेकिन आपका मन दु:खी-सा ही रहेगा. पिछली बातों को याद करने से कुछ लाभ नहीं है. बेहतर है कि नए कदम उठाएं और आगे बढ़ें.

मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope)
आज आप अपने प्रेम के रिश्ते को शादी के बंधन तक पहुंचाने की कोशिश करेंगे. आज आप अपने परिवार वालों से अपने पार्टनर के बारे में बात कर सकते हैं.

कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope)
कामकाज के लिहाज से दिन बिजी हो सकता है और लव-लाइफ को समय शायद ही दे पाएं. प्यार की नोंक-झोंक चलती रहेगी और दिन के अंत में आप दोनों को अहसास हो जाएगा कि भले कितना लड़ लें पर दोनों एक-दूसरे के पूरक हैं.

सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope)
आपकी लव लाइफ के लिए दिन शानदार रहने वाला है. दिन भर पार्टनर के साथ रोमांटिक मूड में रहेंगे. शादीशुदा जातकों की लव लाइफ भी शानदार रहेगी.

कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope)
लवर को अनदेखा करने का दु:स्साहस आप कर सकते हैं. ऐसा आप जान-बूझकर भी कर सकते हैं क्योंकि आप जानना चाहेंगे कि प्रेमी को आपकी कमी खलती भी है या नहीं. सच्चाई जानने के लिए कभी-कभार ऐसा करने में कोई बुराई नहीं है.

तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope)
तुला वालों को आज अपने गुस्से पर काबू रखना होगा. नहीं तो पार्टनर को आप कुछ ऐसा बोल जाएंंगे जिस पर आपको बाद में पछताना पड़ सकता है.

वृश्चिक लव राशिफल( Scorpio Love Horoscope)
शब्दों से खेलने का आज का दिन हो सकता है लेकिन ध्यान रहे लुका-छिपी ज्यादा होने से प्रेमी की नाराजगी का शिकार भी होना पड़ सकता है. एक छोटी सी बात आपको महंगी पड़ सकती है. प्रेमी को मूर्ख ना समझें और ना ही मूर्ख बनाने का प्रयास करें.

धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope)
आज आपको अपने पार्टनर से दूरी बनाकर रखनी चाहिए. क्योंकि किसी न किसी बात पर आपका अपने साथी के साथ झगड़ा हो सकता है.

मकर लव राशिफल(Capricorn Love Horoscope)
महंगे उपहार देना या समय-समय पर प्रेमी पर रुपया उड़ाने से प्रेम संबंध गहरे नहीं हो जाते हैं. रिलेशनशिप को दिल की गहराइयों तक ले जाने के लिए प्रेम का तड़का लगाना जरूरी होता है. पैसे को एक तरफ रखकर प्रेम को गहरा करने का प्रयास करें.

कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope)
आज आपके अपने पार्टनर के साथ संबंध अच्छे रहेंगे. लव लाइफ को लेकर कोई जरूरी निर्णय ले सकते हैं. किसी पुराने लव पार्टनर से इंटरनेट के जरिए बात हो सकती है.

मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope)
प्रेम संबंधों से अगर आपका विश्वास उठ चुका है तब यह आपकी भूल है. एक बुरा अनुभव यह नहीं कहता कि कभी अच्छे या रोमांटिक संबंध नहीं बनेंगे. खुद पर भरोसा रखें क्योंकि किसी से मुलाकात होने की संभावना आज ग्रह-नक्षत्र बता रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










