Aaj Ka Love Rashifal, 10 अगस्त 2023: जानिए प्रेम और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा आज का दिन

Published by : Shaurya Punj Updated At : 10 Aug 2023 8:25 AM

विज्ञापन

Aaj Ka Love Rashifal, 10 अगस्त 2023: आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं. आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...

विज्ञापन
undefined

मेष  लव राशिफल (Aries Love Horoscope)
आज का दिन खुशियों से भरा होगा. अपने पार्टनर से अपने दिल की बात कहेंगे. प्रेमी से गिफ्ट मिल सकता है, जो कि आपको बहुत पसंद आएगा. अपने प्रेमी के लिए गुलाब के फूल ले जाएं, वह खुश हो जायेगा. पति-पत्नी के रिश्ते में भी खुशियां नजर आएगी.

undefined

वृषभ लव राशिफल (Taurus Love Horoscope)
आज आपको भाई-बहन का साथ मिलेगा. आज के दिन किस्मत ने आपके लिए कुछ अलग ही लिखा है. लव रिलेशन में कोई शर्त नहीं होती है, इस बात का ख्याल रखें. मतभेदों से बचने के अपने जीवनसाथी की सलाह लें. कोई भी बात करने से पहले सोच-विचार कर लें. शादी-शुदा जातकों के लिए दिन सामान्य रहेगा.

undefined

मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope)
आपके प्रेमी को सम्मान मिल सकता है. मीडिया या कम्प्यूटर पर समय ज्यादा व्यतीत होगा. सोशल मीडिया पर मित्रों से बात होगी. प्रियतम से किसी बात पर अनबन हो सकती है. नए रिश्ते बनेंगे. आप अपने साथी के साथ ज्यादा समय व्यतीत करेंगे. संतान पक्ष से कोई खुशखबरी मिल सकती है.

undefined

कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope)
पति-पत्नी के जीवन में प्यार नजर आएगा. आज आप अपने प्रेमी या किसी करीबी साथी को अपने दिल की बात बता सकते हैं. दोस्तों से मिल कर पुरानी बातों की याद ताजा करेंगे.

undefined

सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope)
आज का दिन आपके लिए बेहद खास है. अपने मन कि बात किसी को बता सकते हैं. एक सेल्फी लें मोबाइल से और फेसबुक पर पोस्ट करें. मैरिड कपल के लिए दिन अनुकूल है.

undefined

कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope)
 शादी के लिए योजना बनाने का सही समय है. साथ ही घरेलू मामले आज आपको बिजी रखेंगे, लेकिन पार्टनर के लिए आप समय निकाल लेंगे. प्रेमी जोड़ों का आज का दिन हंसी-खुशी बीतेगा.

undefined

तुला लव राशिफल (Libra  Love Horoscope)
लव मैरिज होने की संभावना बन रही है. परिवार को मानाने में दिक्कत आ सकती है. वाहन की खरीददारी के लिए आज का दिन शुभ है. आप अपने परिवार और बच्चों के साथ समय बिताएं. जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बीतेगा.

undefined

वृश्चिक लव राशिफल( Scorpio Love Horoscope)
आपके पार्टनर के साथ किसी बात को लेकर अनबन हो सकती है. आपको अपने प्यार को साबित करना होगा. आपके दिल के करीब का कोई व्यक्ति आपको सरप्राइज दे सकता है. जिससे आपका दिन बन जाएगा.

undefined

धनु लव राशिफल (SagittariusLove Horoscope)
आज का दिन लव लाइफ वालों के लिए अच्छा नहीं है. जीवन में कुछ उतार-चढ़ाव आ सकता है. किसी भी काम को करने से पहले सोच-समझ कर करें. किसी भी काम को करने से पहले एक बार दिमाग से जरूर सोचें.

undefined

मकर लव राशिफल(Capricorn Love Horoscope)
आज का दिन खुशनुमा रहेगा. किसी नए दोस्त से मुलाकात हो सकती है. आज का दिन प्रसन्न रहने का है. क्रोध करने से रिश्ते खराब हो सकते हैं. अगर आप चाहते हैं कि आपके संतान को अच्छे संस्कार मिले तो उनके साथ कुछ समय बिताए.

undefined

कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope)
आज का दिन आपके लिए अच्छा है. आज आप अपने साथी के साथ अच्छा समय बिता सकते हैं. टूटे हुए रिश्ते जुड़ सकते हैं.आज आप अपने परिवार के साथ अधिक समय बिताएंगे. अचानक कोई खुश खबरी मिलेगी. आज आपका ऑफिस में ज्यादा समय व्यतीत होगा और लव पार्टनर के साथ कम.

undefined

मीन लव राशिफल (Pisces  Love Horoscope)
आज आपका दिल खुश रहेगा. साथ ही धन का लाभ भी हो सकता है. वाणी में मिठास बनाए रखें. शाम तक कोई खुशखबरी मिल सकती है. शादीशुदा लोगों के लिए यह दिन अच्छा रहेगा. धन लाभ के कारण घर में स्थिति और आपके प्रेम जीवन में मधुरता बनी रहेगी. समय बेहतर है, आप चाहें तो पिछले संबंधों को ठीक कर सकते हैं.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola