ePaper

आज का दिन इनके लिए होगा काफी फलदायी.....जानें अपने राशिफल के बारे में

Updated at : 21 Dec 2019 6:13 AM (IST)
विज्ञापन
आज का दिन इनके लिए होगा काफी फलदायी.....जानें अपने राशिफल के बारे में

डॉ एनके बेरा मेष नौकरी में आपसी मतभेद दूर होंगे. नये पद अधिकार प्राप्त होंगे. मगर आपको आस-पास के लोगों से कष्ट बना रहेगा. व्यापार, रोजगार में उन्नति होगी. वृष आपके सोचे हुए कामों में व्यवधान आयेगा. पेचीदा मामलों में हाथ न डालें. व्यवहार दक्षता अधिक रखनी होगी. सचेत रहें, आपकी परिस्थिति का दूसरे फायदा […]

विज्ञापन

डॉ एनके बेरा

मेष

नौकरी में आपसी मतभेद दूर होंगे. नये पद अधिकार प्राप्त होंगे. मगर आपको आस-पास के लोगों से कष्ट बना रहेगा. व्यापार, रोजगार में उन्नति होगी.

वृष

आपके सोचे हुए कामों में व्यवधान आयेगा. पेचीदा मामलों में हाथ न डालें. व्यवहार दक्षता अधिक रखनी होगी. सचेत रहें, आपकी परिस्थिति का दूसरे फायदा उठायेंगे.

मिथुन

आज का दिन आपके लिए काफी फलदायी है. व्यवसाय में उन्नति होगी. कामकाज अच्छा चलेगा. आमदनी बढ़ेगी. कर्ज की स्थिति से आप बाहर निकल सकते हैं.

कर्क

ग्रहयोग आज आपके पक्ष में नहीं है. परिश्रम के बावजूद स्थिति मनमाफिक नहीं रहेगी. मानसिक चिंता रहेगी. भाई-बहनों अथवा मित्र वर्ग से कष्ट होगा.

सिंह

नौकरी में स्थानांतरण की संभावना है. जोखिम के काम सावधानी से करें. आर्थिक परेशानी होगी. किसी न किसी समस्या से आपको उलझना पड़ सकता है.

कन्या

रोजगार-व्यापार के कार्य तेजी से चलेगा. मकान, प्रॉपर्टी व नये व्यापार-धंधे में सफलता मिलने का योग है. परिवार में विवाहादि शुभ कार्य का योग बनेगा.

तुला

आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा1 काम बनेगा. किसी काम से आपको पैसा मिलेगा. आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी. अड़चनें दूर होंगी. चित्त में प्रसन्नता होगी.

वृिश्चक

लेखन-पठन-पाठन में रुचि. घर में बड़े लोगों का समागम होगा. भूमि-भवन-वाहन सुख की अनुकूलता रहेगी. संतान की प्रगति के लिए खर्च किया जायेगा.

धनु

विशिष्ट कार्य सिद्ध होगा. यशस्वी कार्य करने का अवसर मिलेगा. व्यापार-धंधे में लाभ होगा. बड़े-बुजुर्गों का प्यार तथा आशीर्वाद मिलेगा.

मकर

पत्नी-पुत्र का सुख मिलेगा. अपने क्षेत्र के उच्चस्तरीय लोगों से आप संबंध बनाये रखें. समस्या का समाधान मिलेगा. जोखिम भरे कार्यों से दूर रहें.

कुंभ

अनिवार्य कामों में आपकी व्यवहार कुशलता सिद्धि व प्रसिद्धि देनेवाली है. आपकी अपनी सूझबूझ प्रशंसनीय होगी. मित्रों से प्रेम और सहानुभूति मिलेगी.

मीन

आपने जिस पर आज तक भरोसा किया या स्वयं कष्ट उठाकर उसे सुख दिया होगा, वह व्यक्ति आपके विरोध में कार्य करेगा. लेकिन आपको कोई नुकसान नहीं होगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola