इनके आवश्यक कार्य होंगे पूरे, धन का होगा लाभ.......जानें अपने राशिफल के बारे में

डॉ एनके बेरा मेष व्यर्थ के वाद-विवाद से दूर रहें. कोई भी निर्णय सोच-समझ कर लें. कर्मक्षेत्र में उलझनों से राहत मिलेगी. नौकरी में पदोन्नति के अवसर मिल सकता है. वृष नौकरी या कार्यक्षेत्र में आपको कोई नयी जिम्मेदारियां सौंपी जायेगी. बाधाएं तो आयेंगी परंतु आप अपनी चतुराई व सूझबूझ से उनसे छुटकारा पा लेंगे. […]
डॉ एनके बेरा
मेष
व्यर्थ के वाद-विवाद से दूर रहें. कोई भी निर्णय सोच-समझ कर लें. कर्मक्षेत्र में उलझनों से राहत मिलेगी. नौकरी में पदोन्नति के अवसर मिल सकता है.
वृष
नौकरी या कार्यक्षेत्र में आपको कोई नयी जिम्मेदारियां सौंपी जायेगी. बाधाएं तो आयेंगी परंतु आप अपनी चतुराई व सूझबूझ से उनसे छुटकारा पा लेंगे.
मिथुन
आवश्यक कार्य पूरे होंगे. धन लाभ होगा. धार्मिक कार्य में रुचि बढ़ेगी. भाग्योन्नति के अवसर प्राप्त होंगे. संतान पक्ष से शुभ समाचार प्राप्त होंगे.
कर्क
व्यस्तता अधिक रहेगी. बाहरी यात्रा का योग है. गृहस्थ जीवन में प्रसन्नता का माहौल रहेगा. संपत्ति संबंधी समस्याएं उत्पन्न होगी. आय कम होगी.
सिंह
वाद-विवाद व लड़ाई-झगड़े से दूर रहें. वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं, दुर्घटना की आशंका है. आप किसी राजकीय विपत्ति के शिकार हो सकते हैं.
कन्या
मन में बेचैनी रहेगी. अपने वाणी व गुस्से को नियंत्रित रखें. प्रयास व परिश्रम से सफलता मिलेगी. मनोवांछित कार्य पूरे होंगे. रोमांस के लिए समय ठीक है.
तुला
घर में किसी नवीन वस्तु की खरीदारी संभव है. विवाहादि उत्सवों की योजना बनेगी. परिवार में शुभ व धार्मिक कार्य होंगे. स्वजन-मित्रों का सहयोग मिलेगा.
वृिश्चक
व्यवसाय में परेशानी एवं बाधा का सामना करना पड़ेगा. आर्थिक परेशानी होगी. क्रोध व जल्दबाजी से कार्य बिगड़ सकता है. संतान व स्त्री को लेकर चिंता होगी.
धनु
परिवार में कोई खुशी का अवसर आयेगा. रिश्तेदार व मित्रों से मेल-मिलाप होगा. विवाहादि शुभ कार्य संपन्न होगा. भाग्योदय के अवसर मिलेंगे.
मकर
शुभ कार्य की ओर प्रवृत्ति बढ़ेगी. नये-नये लोगों से जान-पहचान बनेगी, जो आगे चल कर लाभप्रद सिद्ध होगी. बकाया रकम की प्राप्ति होगी.
कुंभ
लंबे समय से चली आ रही िचंता समाप्त होगी. संतान आज्ञाकारी रहेगी. कोई शुभ समाचार मिलेगा. आज आप व्यस्त रहेंगे. लंबित काम निपटायेंगे.
मीन
किसी सामाजिक समारोह में जाने का अवसर मिलेगा. बिना पढ़े किसी कागज पर हस्ताक्षर न करें. अत्यधिक विश्वास घातक हो सकता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




