इनके व्यापार-व्यवसाय में होगी उन्नति.....जानें अपने राशिफल के बारे में

डॉ एनके बेरा मेष नौकरी में नये पद व अधिकार प्राप्त होंगे, मगर आसपास के लोगों से कष्ट बना रहेगा. आमदनी के स्रोत बढ़ेंगे.परिवार में मांगलिक कार्य संपन्न होगा. वृष बनते कार्य में बाधा उत्पन्न होगी. पेंचीदा मामलों में हाथ न डालें. व्यवहार दक्षता रखनी होगी. आपकी परिस्थिति का तथा लापरवाही का दूसरे फायदा उठायेंगे. […]
डॉ एनके बेरा
मेष
नौकरी में नये पद व अधिकार प्राप्त होंगे, मगर आसपास के लोगों से कष्ट बना रहेगा. आमदनी के स्रोत बढ़ेंगे.परिवार में मांगलिक कार्य संपन्न होगा.
वृष
बनते कार्य में बाधा उत्पन्न होगी. पेंचीदा मामलों में हाथ न डालें. व्यवहार दक्षता रखनी होगी. आपकी परिस्थिति का तथा लापरवाही का दूसरे फायदा उठायेंगे.
मिथुन
व्यापार-व्यवसाय में उन्नति होगी. कामकाज अच्छा चलेगा. आमदनी बढ़ेगी.कर्ज की स्थिति में सुधार होगी. आवश्यक कार्य में सफलता मिलेगी.
कर्क
परिश्रम के बावजूद स्थिति मनमाफिक नहीं रहेगी. मानसिक चिंता रहेगी. भाई-बहनों अथवा मित्रों वर्ग से कष्ट होगा. लिखा पड़ी के काम में सावधानी रखें.
सिंह
सोचा हुआ काम कम होगा. किसी समस्या से उलझना पड़ सकता है. नौकरी में स्थानातंरण अथवा अधिकारियों के साथ मतभेद होने की संभावना है.
कन्या
आकस्मिक धन लाभ होने की संभावना, रोजगार व्यापार के कार्य तेजी से चलेगा और आपकी प्रगति होगी. मकान, प्रॉपर्टी, नये धंधें में सफलता मिलने का योग है.
तुला
आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. आपका काम बनेगा. किसी काम से आपको पैसा मिलेगा. आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी. चित्त में प्रसन्नता होगी.
वृिश्चक
संतान की प्रगति के िलए खर्च होगा. लेखन-पठन पाठन में रुचि, घर में बड़े लोगों का समागम होगा. भूमि-भवन-वाहन सुख की अनुकूलता रहेगी.
धनु
आपकी अधूरी इच्छा की पूर्ति होने का सिलसिला शुरू होगा. व्यापार में लाभ होगा. बड़े बुजुर्गों का आर्शीवाद मिलेगा. यशस्वी कार्य करने का अवसर मिलेगा.
मकर
अपने क्षेत्र के प्रमुख लोगों से आप संबंध बनाने की चेष्टा करें उनसे चल रही समस्या का समाधान मिलेगा. जोखिम से भरा काम से दूर रहें. नौकरी में उन्नति ह ोगी.
कुंभ
आपकी व्यवहार कुशलता सिद्धि व प्रसिद्धि देने वाली है. आपकी सूझबूझ प्रशंसनीय होगी. मित्रों से प्रेम और सहानुभूति मिलेगी. मन प्रसन्न रहेगा.
मीन
मानसिक उलझनें होगी. आपने जिस पर आज तक भरोसा किया या स्वयं कष्ट उठाकर उसे सुख दिया होगा ऐसा व्यक्ति आपके विरोध में कार्य करेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




