इनकी निराशा होगी दूर, वांछित उन्नति का मार्ग होगा प्रशस्त......जानें अपने राशिफल के बारे में
Updated at : 04 Dec 2019 8:00 AM (IST)
विज्ञापन

डॉ एनके बेरा मेष बुद्धि-चतुराई-परिश्रम से आर्थिक समस्याओं का समाधान करने में आप समर्थ होंगे. व्यापार वृद्धि, घर-गृहस्थी में सुख-शांति का वातावरण रहेगा. वृष परिश्रम का पूरा फल मिलेगा. मधुर वाणी व चतुराई से आप अपने काम बना लेंगे. संकल्पित काम पूरे होंगे, भौतिक सुख-सुविधा बढ़ेगी मिथुन नवीन योजनाएं कार्यान्वित होंगी. कर्मक्षेत्र में संतोषजनक प्रगति, […]
विज्ञापन
डॉ एनके बेरा
मेष
बुद्धि-चतुराई-परिश्रम से आर्थिक समस्याओं का समाधान करने में आप समर्थ होंगे. व्यापार वृद्धि, घर-गृहस्थी में सुख-शांति का वातावरण रहेगा.
वृष
परिश्रम का पूरा फल मिलेगा. मधुर वाणी व चतुराई से आप अपने काम बना लेंगे. संकल्पित काम पूरे होंगे, भौतिक सुख-सुविधा बढ़ेगी
मिथुन
नवीन योजनाएं कार्यान्वित होंगी. कर्मक्षेत्र में संतोषजनक प्रगति, वाकपटुता एवं चतुराई से बिगड़े हुए काम पूरे होंगे. निर्माण कार्य में प्रगति होगी.
कर्क
कठिन परिश्रम-प्रयत्न से विपरीत स्थितियों में सुधार होगा,आर्थिक समस्याओं का समाधान मिलेगा. निराशा का समापन, नये लोगों से संपर्क होगा.
सिंह
प्रतिकूल परिस्थिति अनुकूल बनेगी. आपके मित्र मददगार साबित होंगे. मन को शांति मिलेगी. सामयिक-सामाजिक विकास होगा. उलझा हुआ कार्य सुलझेगा.
कन्या
आज का दिन अनुकूल व शुभ फलदायक है. चारों ओर से लाभदायक समाचारों की प्राप्ति, नयी आशाएं उदित होगी. धनागम के अवसर बढ़ेंगे.
तुला
कर्मक्षेत्र में परिश्रम-संघर्ष अधिक करना पड़ेगा, कुछ जरूरी कामकाज के प्रसंग उत्साहित करेंगे. प्रभावशाली माध्यम से लाभ, सामाजिक-राजनीतिक प्रभाव बढ़ेगा.
वृिश्चक
नवीन व्यापारिक योजना सफल, पद-मान-मर्यादा यश की वृद्धि होगी. राजकीय पक्ष से सहयोग मिलेगा. आपका व्यक्तित्व निखरेगा व आत्मबल बढ़ेगा.
धनु
निराशा दूर होगी. वांछित उन्नति का मार्ग प्रशस्त होगा. पारिवारिक सुख, बिगड़े कार्य बनेंगे. आजीविका की दिशा किया गया प्रयास सफल होगा.
मकर
जमीन-मकान, स्थिर संपत्ति संबंधित काम सिद्ध होंगे. रोजी-रोजगार में थोड़े परिश्रम से ही अभीष्ट कार्य सिद्ध होंगे. व्यापारिक यात्रा लाभप्रद होगी.
कुंभ
नौकरी में उन्नति, बेरोजगारों को रोजगार का साधन उपलब्ध होंगे. राजकीय सेवा से जुड़े लोगों का स्थानांतरण होने की संभावना है.
मीन
घरेलू आवश्यकताओं पर अधिक व्यय करना पड़ेगा. मानसिक चिंता बढ़ेगी. कर्मक्षेत्र में नये विरोधियों से नयी कठिनाइयां उत्पन्न हो सकती हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




