इनके आर्थिक प्रयोजन होंगे सिद्ध....जानें अपने राशिफल के बारे में

Updated at : 08 Nov 2019 7:31 AM (IST)
विज्ञापन
इनके आर्थिक प्रयोजन होंगे सिद्ध....जानें अपने राशिफल के बारे में

डॉ एनके बेरा मेष धन प्राप्ति के प्रयासों में सफलता मिलेगी. परिवार में मांगलिक कार्य संपन्न होगा. संचित धन का व्यय होगा. जमीन-जायदाद संबंधी विवादों का समाधान मिलेगा. वृष आशाएं बलबती होगी. लाभकारी प्रयास सफल होगा. लोकप्रियता का विस्तार, धन लाभ, मान-यश-प्रतिष्ठा-उपहार-पुरस्कार की प्राप्ति होगी. मिथुन आर्थिक प्रयोजन सिद्ध होंगे. गुप्त विरोधियों का षड़यंत्र विफल […]

विज्ञापन

डॉ एनके बेरा

मेष

धन प्राप्ति के प्रयासों में सफलता मिलेगी. परिवार में मांगलिक कार्य संपन्न होगा. संचित धन का व्यय होगा. जमीन-जायदाद संबंधी विवादों का समाधान मिलेगा.

वृष

आशाएं बलबती होगी. लाभकारी प्रयास सफल होगा. लोकप्रियता का विस्तार, धन लाभ, मान-यश-प्रतिष्ठा-उपहार-पुरस्कार की प्राप्ति होगी.

मिथुन

आर्थिक प्रयोजन सिद्ध होंगे. गुप्त विरोधियों का षड़यंत्र विफल होगा. माता पिता का सहयोग, प्रभावशाली व्यक्तियों से वांछित सहयोग मिलेगा.

कर्क

गृहोपयोगी वस्तुओं का संचय करेंगे. भौतिक सुख-सुविधा की प्राप्ति होगी. पारिवारिक वातावरण सुखमय होगा. मनोकामनाएं पूरी होंगी.

सिंह

रुकावट दूर होगी, सफलता की ओर अग्रसर होंगे. बिगड़े काम बनेंगे. व्यवसाय में आशातीत लाभ होगा. सपरिवार भ्रमण-मनोरंजन के साधन बनेंगे.

कन्या

नयी आशाओं का उदय होगा सुख-समृद्धि बढ़ेगी. इष्ट-मित्रों का सहयोग, धैर्य व साहस से सभी कार्य पूरे होंगे, दांपत्य जीवन सुखद रहेगा,स्वास्थ्य ठीक रहेगा.

तुला

आर्थिक संतुलन बनाये रखने में सफल होंगे किन्तु पारिवारिक दायित्व निर्वहन में खर्च अधिक करना पड़ेगा. परिश्रम से सफलता की ओर अग्रसर रहेंगे.

वृिश्चक

चिंतित मनोरथ की सिद्धि होगी. बिजनेस में शुभ परिवर्तन व आर्थिक लाभ होगा.सम्मान-स्वाभिमान की रक्षा होगी.मित्र-कुटुंबियों का सहयोग मिलेगा.

धनु

सामाजिक-राजनीतिक व्यक्तियों के लिए कुछ कर दिखाने का पर्याप्त अवसर मिलेगा. किसी वृहद योजना को साकार करने में कई लोगों का साथ मिलेगा.

मकर

आत्मविश्वास में वृद्धि तथा पारिवारिक सुख-साधनों में वृद्धि होगी. विरोधियों पर विजय होगी. सामाजिक-राजनीतिक संपर्क व प्रभाव का लाभ मिलेगा.

कुंभ

स्वाभिमान व स्वावलंबन बढ़ेगा, आमदनी में वृद्धि होगी. नया परिचय का क्षेत्र बढ़ेगा. घर-गृहस्थी में सुख-शांति का वातावरण, मनोकामनाएं पूरी होंगी.

मीन

काम के प्रति ही समर्पित रहें, कर्मक्षेत्र में प्रशंसनीय कार्य करने का अवसर मिलेगा. आपके धैर्य, गंभीरता एवं सहनशीलता से परिवार में महत्वपूर्ण कार्य पूरा होगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola