इनके सुख-सौहार्द्र में होगी वृद्धि.....जानें अपने राशिफल के बारे में
Updated at : 29 Oct 2019 6:00 AM (IST)
विज्ञापन

डॉ एनके बेरा मेष आत्मविश्वास में वृद्धि होगी. नयी कार्य- योजनाओं के प्रति रुचि बढ़ेगी. गृह भूमि-कृषि कार्यों में प्रगति होगी. व्यवसाय में आंशिक सफलता मिलेगी. वृष कुछ ऐसी समस्याओं के समाधान का मार्ग प्रशस्त होगा, जो काफी दिनों से लंबित है. साहस-पराक्रम से बिगड़े काम बनेंगे. बुद्धि-विवेक का भरपूर सदुपयोग करेंगे. मिथुन आजीविका के […]
विज्ञापन
डॉ एनके बेरा
मेष
आत्मविश्वास में वृद्धि होगी. नयी कार्य- योजनाओं के प्रति रुचि बढ़ेगी. गृह भूमि-कृषि कार्यों में प्रगति होगी. व्यवसाय में आंशिक सफलता मिलेगी.
वृष
कुछ ऐसी समस्याओं के समाधान का मार्ग प्रशस्त होगा, जो काफी दिनों से लंबित है. साहस-पराक्रम से बिगड़े काम बनेंगे. बुद्धि-विवेक का भरपूर सदुपयोग करेंगे.
मिथुन
आजीविका के क्षेत्र में सफलता मिलेगी. कर्मक्षेत्र में यशस्वी कार्य करने का सुअवसर प्राप्त होगा. राजनीतिक लाभ मिलेगा. कार्यक्षेत्र में संतोषजनक प्रगति होगी.
कर्क
सुख-सौहार्द्र में वृद्धि होगी. परिवार में मांगलिक कार्य का संपादन होगा. परीक्षा-प्रतियोगिता में सफलता. धार्मिक कार्य में रुचि. धन-द्रव्य का लाभ प्राप्त होगा.
सिंह
नवीन उद्योग-व्यापार की योजनाएं सफल होने में विलंब होने की संभावना है. वाहन मकान या भूमि के सौदे अभी स्थगित करें, सभी काम देर-सबेर पूरे होंगे.
कन्या
प्रेम-प्रसंगों में उलझन होगी. नौकरी में उच्चाधिकारियों से वाद-विवाद की संभावना. विरोधियों से परेशानी. पारिवारिक दायित्व पूरे करने में आप समर्थ होंगे.
तुला
जमीन-मकान संबंधी महत्वपूर्ण काम पूरे होंगे. नौकरी पेशावाले जातकों की सेवा- शर्तों में सुधार होगा. छात्रों के लिए समय उत्साहवर्धक रहेगा.
वृिश्चक
राजनीतिक व्यक्तियों को प्रभावशाली पद प्राप्त होगा. लाभदायक प्रेरक प्रसंगों की अभिवृद्धि होगी. संकल्पित कार्य पूरे होंगे. बकाये रकम की प्राप्ति होगी.
धनु
उत्साहित रहेंगे. अपने श्रेष्ठत्व का बोध करा पाने में सफल होंगे. विद्या-बुद्धि-प्रतिभा का विकास होगा. परीक्षा-प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी.
मकर
समसामयिक प्रयास सफल होंगे. सट्टा-लॉटरी से दूर रहें. हर्षदायक समाचार मिलेंगे. छात्रों के लिए समय ठीक रहेगा. आर्थिक पक्ष मजबूत होगा.
कुंभ
स्वास्थ्य में सुधार. तनाव दूर रहेगा. पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा. संतान पक्ष से शुभ समाचार की प्राप्ति होगी. धार्मिक कार्य में रुचि बढ़ेगी.
मीन
सरकारी कार्यों में कठिनाई उत्पन्न होगी. कठिन परिश्रम-प्रयत्न से व्यापार में लाभ. विरोधियों से परेशानी होगी. पारिवारिक जीवन अशांत रहेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




