व्यापार-व्यवसाय में होगी इनकी उन्नति.....जानें अपने राशिफल के बारे में

Updated at : 25 Oct 2019 7:12 AM (IST)
विज्ञापन
व्यापार-व्यवसाय में होगी इनकी उन्नति.....जानें अपने राशिफल के बारे में

डॉ एनके बेरा मेष सार्वजनिक व राजनीतिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी. आर्थिक दृष्टि से समय प्रगतिशील रहेगा. व्यापार-व्यवसाय में उन्नति होगी. आमदनी के स्रोत बढ़ेंगे. वृष भूमि-भवन, वाहनादि से संबंधित परेशानियां दूर होगी. आत्मविश्वास बढ़ेगा. शारीरिक स्वास्थ्य उत्तम रहेगा. कार्यक्षेत्र में संतोषजनक प्रगति होगी. मिथुन व्यापार-व्यवसाय में उन्नति होगा. कामकाज अच्छा चलेगा. आमदनी बढ़ेगी. कर्ज […]

विज्ञापन

डॉ एनके बेरा

मेष

सार्वजनिक व राजनीतिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी. आर्थिक दृष्टि से समय प्रगतिशील रहेगा. व्यापार-व्यवसाय में उन्नति होगी. आमदनी के स्रोत बढ़ेंगे.

वृष

भूमि-भवन, वाहनादि से संबंधित परेशानियां दूर होगी. आत्मविश्वास बढ़ेगा. शारीरिक स्वास्थ्य उत्तम रहेगा. कार्यक्षेत्र में संतोषजनक प्रगति होगी.

मिथुन

व्यापार-व्यवसाय में उन्नति होगा. कामकाज अच्छा चलेगा. आमदनी बढ़ेगी. कर्ज की स्थिति में सुधार होगा. आवश्यक कार्य में अनायास सफलता मिलेगी.

कर्क

परिश्रम के बावजूद स्थिति मनमाफिक नहीं रहेगी. मानसिक चिंता रहेगी. भाई-बहनों अथवा मित्र वर्ग से कष्ट होगा. व्यापार में लेन-देन संबंधी विवाद से दूर रहें.

सिंह

नौकरी में स्थानातंरण अथवा अधिकारियों के साथ मतभेद होने की संभावना. जोखिम के काम सावधानी से करें, आर्थिक परेशानी होगी.

कन्या

आपको आकस्मिक धन लाभ होने की संभावना, रोजगार-व्यापार के कार्य तेजी से चलेगा व आपकी प्रगति होगी. मकान, स्वजन-मित्रों का सहयोग मिलेगा.

तुला

आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. आपका काम बनेगा. किसी काम से आपको पैसा मिलेगा. आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी. चित्त में प्रसन्नता होगी.

वृिश्चक

पश्चाताप भरा दिन होगा. पूर्व स्मृतियों में खोये रहेंगे. अजीब बेचैनी रहेगी. लेखन-पठन-पाठन में रुचि कम होगी. घर में बड़े लोगों का समागम होगा.

धनु

यशस्वी कार्य करने का अवसर मिलेगा. बड़े-बुजुर्गों का प्यार तथा आर्शीवाद मिलेगा. रोजी-रोजगार में सफलता मिलेगी. व्यापार-धंधे में लाभ होगा.

मकर

अपने क्षेत्र के प्रमुख व्यापारियों अधिकारियों एवं उच्चस्तरीय लोगों से आप संबंध बनाने की चेष्टा करें उनसे चल रहे समस्या का समाधान मिलेगा.

कुंभ

आपकी व्यवहार कुशलता सिद्धि व प्रसिद्धि देगी. आपकी सूझबूझ प्रशंसनीय होगी.मित्रों से प्रेम और सहानुभूति मिलेगी.मन प्रसन्न रहेगा.

मीन

आपने जिस पर आज तक भरोसा किया या स्वयं कष्ट उठाकर उसको सुख दिया होगा वह व्यक्ति आपके विरोध में कार्य करेगा, पर आपको कोई नुकसान नहीं होगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola