इन्‍हें भाग्योन्नति के अवसर प्राप्त होंगे.......जानें अपने राशिफल के बारे में

Updated at : 12 Oct 2019 5:59 AM (IST)
विज्ञापन
इन्‍हें भाग्योन्नति के अवसर प्राप्त होंगे.......जानें अपने राशिफल के बारे में

डॉ एनके बेरा मेष नौकरी व व्यवसाय में उलझनों से राहत मिलेगी. लंबित कार्य पूरा करने में व्यस्तता रहेगी. नौकरी में पदोन्नति के अवसर मिल सकते हैं. वृष परिस्थिति में सुधार. कर्मक्षेत्र में आयी बाधाएं सूझबूझ से दूर होंगी. रोजी-रोजगार के उचित अवसर मिलेंगे. जरूरी कार्य पूरे होंगे. मिथुन भाग्योन्नति के अवसर प्राप्त होंगे. विद्यार्थियों […]

विज्ञापन
डॉ एनके बेरा
मेष
नौकरी व व्यवसाय में उलझनों से राहत मिलेगी. लंबित कार्य पूरा करने में व्यस्तता रहेगी. नौकरी में पदोन्नति के अवसर मिल सकते हैं.
वृष
परिस्थिति में सुधार. कर्मक्षेत्र में आयी बाधाएं सूझबूझ से दूर होंगी. रोजी-रोजगार के उचित अवसर मिलेंगे. जरूरी कार्य पूरे होंगे.
मिथुन
भाग्योन्नति के अवसर प्राप्त होंगे. विद्यार्थियों को अध्ययन-अध्यवसाय में रुचि बढ़ेगी. व्यवसाय में लाभ होगा. व्यस्तता अधिक रहेगी.
कर्क
संपत्ति संबंधी समस्याएं उत्पन्न होंगी. आय कम होने मन उदास रहेगा. वाद-विवाद, लड़ाई-झगड़े से दूर रहें. वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं.
सिंह
आप किसी राजकीय विपत्ति के शिकार हो सकते हैं. व्यावसायिक उलझने बढ़ सकती हैं. आय से अधिक व्यय. मन में बेचैनी रहेगी.
कन्या
मनोवांछित कार्य पूरे होंगे. रोमांस के लिए समय ठीक है. नवीन कार्य की योजना बनेगी. घर में किसी नवीन वस्तु की खरीदारी संभव है.
तुला
विवाह आदि उत्सवों की योजना बनेगी. परिवार में शुभ व धार्मिक कार्य होंगे. स्वजन-मित्रों का भरपूर सहयोग मिलेगा. यात्रा से परहेज करें.
वृिश्चक
रिश्तेदार व मित्रों से मेल-मिलाप होगा. वैवाहिक आदि शुभ कार्य संपन्न होंगे. बुजुर्गों का आशीर्वाद व सहयोग मिलेगा.
धनु
आय में आशानुकूल वृद्धि होगी. शुभ कार्य की ओर प्रवृत्त होंगे. नये-नये लोगों से जान-पहचान बनेगी, जो आगे चल कर लाभप्रद सिद्ध होगी.
मकर
दैनिक कार्य सरलता से पूरे होंगे. जिस कार्य के लिए प्रयास करेंगे, वह पूरा होने की संभावना है. संतान आज्ञाकारी रहेगी. कोई शुभ समाचार मिलेगा.
कुंभ
आज आप व्यस्त रहेंगे, लंबित काम निबटायेंगे. स्थितियां धीरे-धीरे सामान्य होंगी. प्यार में सफल होंगे. किसी सामाजिक समारोह में जाने का अवसर मिलेगा
.
मीन
समय कष्टकारी है, बिना पढ़े किसी कागज पर हस्ताक्षर न करें. अत्यधिक विश्वास घातक हो सकता है. विरोधी व शत्रु नुकसान पहुंचाने की चेष्टा करेंगे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola