इनका कामकाज अच्छा चलेगा, आमदनी बढ़ेगी....जानें अपने राशिफल के बारे में
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 11 Oct 2019 6:46 AM
डॉ एनके बेरा मेष आसपास के लोगों से कष्ट बना रहेगा. व्यापार-व्यवसाय में उन्नति होगी. आमदनी के स्रोत बढ़ेंगे. परिवार में मांगलिक कार्य संपन्न होगा. वृष बनते कार्य में रुकावटें खड़ी होंगी. आपकी परिस्थिति का तथा लापरवाही का दूसरे फायदा उठायेंगे. जहां तक संभव हो पेचीदा मामलों में न पड़ें. मिथुन कामकाज अच्छा चलेगा. आमदनी […]
डॉ एनके बेरा
मेष
आसपास के लोगों से कष्ट बना रहेगा. व्यापार-व्यवसाय में उन्नति होगी. आमदनी के स्रोत बढ़ेंगे. परिवार में मांगलिक कार्य संपन्न होगा.
वृष
बनते कार्य में रुकावटें खड़ी होंगी. आपकी परिस्थिति का तथा लापरवाही का दूसरे फायदा उठायेंगे. जहां तक संभव हो पेचीदा मामलों में न पड़ें.
मिथुन
कामकाज अच्छा चलेगा. आमदनी बढ़ेगी. कर्ज की स्थिति में सुधार होगी. मामला मुकदमे के कार्य में सफलता मिलेगी. शत्रुओं व विरोधियों पर विजय मिलेगी.
कर्क
मानसिक चिंता होगी.भाई-बहनों अथवा मित्र वर्ग से कष्ट होगा. व्यापार-व्यवसाय में लेन-देन संबंधी विवाद से दूर रहें. अनावश्यक भाग-दौड़ करनी पड़ेगी.
सिंह
सोचा हुआ काम कम होगा. जोखिम के काम सावधानी से करें. किसी समस्या से उलझना पड़ सकता है. नौकरी में अधिकारियों के साथ मतभेद की संभावना है.
कन्या
आकस्मिक धन लाभ होने की संभावना, रोजगार व्यापार के कार्य तेजी से चलेगा और आपकी प्रगति होगी. परिवार में शुभ कार्य करने का योग बनेगा.
तुला
आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी. नये काम शुरू कर सकते हैं, अड़चनें दूर होंगी. अनेक लंबित महत्वपूर्ण काम पूरे हो सकते हैं. किसी काम के आपको पैसे मिलेंगे.
वृिश्चक
संतान की प्रगति के लिए खर्च किया जायेगा. लेखन पठन-पाठन में रुचि, घर में बड़े लोगों का समागम होगा. भूमि-भवन-वाहन सुख की अनुकूलता रहेगी.
धनु
यशस्वी कार्य करने का अवसर मिलेगा. अधूरी इच्छा की पूर्ति होने का सिलसिला प्रारंभ होगा. व्यापार में लाभ होगा. बुजुर्गों का प्यार व आशीर्वाद मिलेगा.
मकर
अपने क्षेत्र के प्रमुख व्यापारियों अधिकारियों से चल रही समस्या का समाधान मिलेगा. जोखिमभरे काम से दूर रहें. रोजगार के साधन उपलब्ध होंगे.
कुंभ
आपकी व्यवहार कुशलता सिद्धि व प्रसिद्धि देनेवाली है. आवश्यक कार्यों के संपादन में आपकी सूझबूझ प्रशंसनीय होगी. मित्रों से प्रेम व सहानुभूति मिलेगी.
मीन
मानसिक उलझन होगी. आपने जिस पर आज तक भरोसा किया या स्वयं कष्ट उठाकर उसे सुख दिया होगा ऐसा व्यक्ति आपके विरोध में कार्य करेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










