इन्‍हें मिलेगा भाग्योदय का अवसर, मन प्रसन्न रहेगा....जानें अपने राशिफल के बारे में

Updated at : 04 Sep 2019 6:59 AM (IST)
विज्ञापन
इन्‍हें मिलेगा भाग्योदय का अवसर, मन प्रसन्न रहेगा....जानें अपने राशिफल के बारे में

डॉ एनके बेरा मेष पुरानी समस्यओं को सुलझायेंगे. घर की अपेक्षा बाहरी लोग ज्यादा मदद करेंगे. पारिवारिक उत्तरदायित्व बढ़ेगा. धर्म कर्म और अध्यात्म में रुचि रहेगी. वृष परिश्रम-प्रयत्न से नौकरी व व्यवसाय में उलझनों से राहत मिलेगी. लंबित कार्य पूरा करने में व्यस्तता रहेगी. नौकरी में पदोन्नति का अवसर मिल सकता है. मिथुन परिस्थिति में […]

विज्ञापन
डॉ एनके बेरा
मेष
पुरानी समस्यओं को सुलझायेंगे. घर की अपेक्षा बाहरी लोग ज्यादा मदद करेंगे. पारिवारिक उत्तरदायित्व बढ़ेगा. धर्म कर्म और अध्यात्म में रुचि रहेगी.
वृष
परिश्रम-प्रयत्न से नौकरी व व्यवसाय में उलझनों से राहत मिलेगी. लंबित कार्य पूरा करने में व्यस्तता रहेगी. नौकरी में पदोन्नति का अवसर मिल सकता है.
मिथुन
परिस्थिति में सुधार होगा. कर्मक्षेत्र में बाधाएं आयेगी परंतु आप अपनी चतुराई व सूझबूझ से उनसे छुटकारा पा लेंगे. रोजी-रोजगार के उचित अवसर मिलेंगे.
कर्क
लॉटरी, जुआ व सट्टे में पैसा न लगायें. बाहरी यात्रा का योग है. गृहस्थ जीवन में प्रसन्नता का माहौल रहेगा. संपत्ति संबंधी अनेक समस्याएं उत्पन्न होंगी.
सिंह
लड़ाई-झगड़े से दूर रहें. वाहन सावधानीपूर्वक चलायें. दुर्घटना की आशंका. अपने सेहत का ध्यान रखें. आप किसी राजकीय विपत्ति के शिकार हो सकते हैं.
कन्या
आय से अधिक व्यय होगा. मन बेचैन रहेगा. अपने वाणी व गुस्से को नियंत्रित रखें. रोजी-रोजगार के क्षेत्र में प्रयास व परिश्रम से सफलता मिलेगी.
तुला
महत्वपूर्ण कार्य पूरे होंगे.नवीन कार्य की योजना बनेगी. घर में नये वस्तु की खरीदारी संभव है. विवाह आदि उत्सवों की योजना बनेगी.
वृिश्चक
उद्योग-धंधे में परेशानी एवं बाधा आयेगी. आर्थिक परेशानी होगी. परिवार में कोई खुशी का अवसर आयेगा. रिश्तेदार व मित्रों से मेल-मिलाप होगा.
धनु
भाग्योदय के अवसर मिलेंगे, मन प्रसन्न रहेगा. परिश्रम-प्रयत्न से आय में आशानुकूल वृद्धि होगी. शुभ कार्य की ओर प्रवृत्ति बढ़ेगी.
मकर
बकाये रकम की प्राप्ति होगी. आर्थिक स्थिति सुदृढ़ बनेगा. घर-गृहस्थी में सुख-शांति का वातावरण, दैनिक कार्य सरलता से पूरे होंगे.
कुंभ
संतान आज्ञाकारी रहेगी. कोई शुभ समाचार मिलेगा. आज आप व्यस्त रहेंगे. लंबित काम निपटायेंगे. स्थितियां धीरे-धीरे सामान्य होती जायेगी.
मीन
समय कष्टकारी है, बिना पढ़े किसी कागज पर हस्ताक्षर न करें. आर्थिक लेन-देन सावधानी से करें. अत्यधिक विश्वास घातक हो सकता है
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola