इन्‍हें यशस्वी कार्य करने का मिलेगा अवसर......जानें अपने राशिफल के बारे में

Updated at : 26 Aug 2019 6:53 AM (IST)
विज्ञापन
इन्‍हें यशस्वी कार्य करने का मिलेगा अवसर......जानें अपने राशिफल के बारे में

डॉ एनके बेरा मेष नौकरी में परिवर्तन होने की संभावना. उच्चस्तरीय लोगों से संपर्क बनाने की कोशिश कामयाब होगी. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. धार्मिक कार्य संपन्न होगा. वृष यशस्वी कार्य करने का अवसर मिलेगा. कार्यक्षेत्र में संतोषजनक प्रगति होगी. समय पर सभी महत्वपूर्ण कार्य बनते नजर आयेंगे. राजनीतिक लाभ होगा. मिथुन प्रभावशाली लोगों के सहयोग से […]

विज्ञापन
डॉ एनके बेरा
मेष
नौकरी में परिवर्तन होने की संभावना. उच्चस्तरीय लोगों से संपर्क बनाने की कोशिश कामयाब होगी. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. धार्मिक कार्य संपन्न होगा.
वृष
यशस्वी कार्य करने का अवसर मिलेगा. कार्यक्षेत्र में संतोषजनक प्रगति होगी. समय पर सभी महत्वपूर्ण कार्य बनते नजर आयेंगे. राजनीतिक लाभ होगा.
मिथुन
प्रभावशाली लोगों के सहयोग से रुका काम पूरा होगा. सुख-सौहार्द की वृद्धि होगी. आर्थिक क्षेत्र में सफलता, परिवार में मांगलिक कार्य का संपादन होगा.
कर्क
औपचारिक संपर्क व संबंध बढेगा. धन-द्रव्य का लाभ, शुभ समाचार की प्राप्ति होगी. नवीन उद्योग-व्यापार की योजनाएं सफल होंगी. आत्मविश्वास बढ़ेगा.
सिंह
सक्रियता बनाये रखें. सभी काम देर-सबेर पूरे होंगे. बेरोजगारों को रोजगार के अवसर बनेंगे. आर्थिक स्थिति संतुलित रहेगी. प्रेम प्रसंगों में उलझन होगी.
कन्या
पारिवारिक दायित्व पूरे होंगे. पत्नी का परामर्श लाभप्रद होगा. जमीन-मकान संबंधी काम पूरे होंगे. नौकरी-पेशावाले जातकों की सेवा शर्तों में सुधार होगा.
तुला
अत्यधिक कार्यव्यस्तता, नियमित आमदनी के स्रोत मिलेंगे. राजनीतिक व्यक्तियों को प्रभावशाली पद प्राप्त होगा. पारिवारिक समस्या का समाधान.
वृिश्चक
चिरसंचित अभिलाषा पूरी होगी. स्वजन-मित्रों का सहयोग मिलेगा. मान-सम्मान, पद-प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी. अपने श्रेष्ठत्व बोध करा पाने में सफल होंगे.
धनु
सुख-साधनों की वृद्धि, आत्मविश्वास में वृद्धि, विद्या-बुद्धि-प्रतिभा का विकास होगा.विरोधियों और शत्रुओं पर दबाव बनाये रखने में सफल होंगे.
मकर
समसामयिक प्रयास सफल होंगे. सट्टा-लॉटरी से लाभ. हर्षदायक समाचार मिलेंगे. छात्रों के लिए समय ठीक रहेगा. पढ़ाई की ओर ध्यान लगाएं.
कुंभ
आरोग्यसुख, दिमागी तनाव दूर होंगे. पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा.संतान पक्ष से शुभ समाचार की प्राप्ति होगी. धार्मिक कार्य में रुचि बढ़ेगी.
मीन
समसामयिक प्रयास सफल होंगे. व्यापार में लाभ, समस्याओं का निराकरण होकर नौकरी में कुछ उन्नति होने की संभावना है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola