आज का दिन अनुकूल व शुभ फलदायक है, उलझा हुआ कार्य सुलझेगा….जानें अपने राशिफल के बारे में
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

II डॉ एनके बेरा II मेष कठिन परिश्रम-प्रयत्न से महत्वपूर्ण काम पूरा होगा. रोजी-रोजगार के क्षेत्र में उलझन, आर्थिक समस्याओं का सामना होगा, जोखिम भरा काम नहीं करना चाहिए. वृष आवश्यक कार्य संपादन में आपकी अपनी सूझबूझ प्रशंसनीय होगी. व्यापार वृद्धि, परिवार में मांगलिक कार्य संपन्न होगा. परिश्रम का पूरा फल मिलेगा. मिथुन श्रेष्ठजनों के […]
विज्ञापन
II डॉ एनके बेरा II
मेष
कठिन परिश्रम-प्रयत्न से महत्वपूर्ण काम पूरा होगा. रोजी-रोजगार के क्षेत्र में उलझन, आर्थिक समस्याओं का सामना होगा, जोखिम भरा काम नहीं करना चाहिए.
वृष
आवश्यक कार्य संपादन में आपकी अपनी सूझबूझ प्रशंसनीय होगी. व्यापार वृद्धि, परिवार में मांगलिक कार्य संपन्न होगा. परिश्रम का पूरा फल मिलेगा.
मिथुन
श्रेष्ठजनों के सहयोग से बिगड़े कार्य बनेंगे. मधुर वाणी व चतुराई से आप अपने काम बना लेंगे. विरोधियों पर विजय, संकल्पित काम पूरे होंगे.
कर्क
उन्नतिगामी प्रयास सफल होंगे. नवीन योजनाएं कार्यान्वित होंगी. कर्मक्षेत्र में संतोषजनक प्रगति, वाकपटुता एवं चतुराई से बिगड़े हुए काम पूरे होंगे.
िसंह
उतावलेपन से लाभ का मार्ग अवरुद्ध होगा. बुद्धि चतुराई से विपरीत स्थितियों में सुधार होगा. निराशा का समापन,महिला िमत्र के माध्यम से लाभ होगा.
कन्या
उलझा हुआ कार्य सुलझेगा. परिश्रम-प्रयत्न से प्रतिकूल परिस्थिति अनुकूल बनेगी. आपके िमत्र मददगार साबित होंगे. मन को शांति मिलेगी.
तुला
आज का दिन अनुकूल व शुभ फलदायक है. चारों ओर से लाभदायक समाचारों की प्राप्ति, धनागम के अवसर बढ़ेंगे. परिवार में मांगलिक कार्य होगा.
वृिश्चक
कर्मक्षेत्र में परिश्रम-संघर्ष अधिक करना पड़ेगा. प्रभावशाली माध्यम से लाभ, सामाजिक-राजनीतिक प्रभाव बढ़ेगा. शुभ समाचार की प्राप्ति होगी.
धनु
निराशा दूर होगी, नौकरी करनेवालों के पद-मान-मर्यादा-यश की वृद्धि होगी. राजकीय पक्ष से सहयोग मिलेगा. आपका व्यक्तित्व निखरेगा व आत्मबल बढ़ेगा.
मकर
पारिवारिक सुख,बिगड़े कार्य बनेंगे. आजीविका की दिशा में चले आ रहे कुछ प्रयास पूरे होंगे. सत्ता या संगठन में आपकी स्थिति मजबूत होगी.
कुंभ
रोजी-रोजगार में थोड़े परिश्रम से ही अभीष्ट कार्य सिद्ध होंगे. व्यापारिक यात्रा लाभप्रद होगी. संतान की उन्नति से मन प्रसन्न रहेगा, धन लाभ होने की संभावना.
मीन
राजकीय सेवा से जुड़े लोगों का स्थानातंरण होने की संभव हो सकेगा. कर्मक्षेत्र में नये विरोधियों से नयी कठिनाइयां उत्पन्न हो सकती हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










