ePaper

रांची:स्वर्णरेखा नदी व इक्कीसो महादेव को बचाने के लिए पोस्टकार्ड लिखो अभियान का आगाज, बच्चों ने लगायी ये गुहार

Updated at : 22 Aug 2023 4:24 PM (IST)
विज्ञापन
रांची:स्वर्णरेखा नदी व इक्कीसो महादेव को बचाने के लिए पोस्टकार्ड लिखो अभियान का आगाज, बच्चों ने लगायी ये गुहार

स्वर्णरेखा उत्थान समिति के द्वारा पोस्टकार्ड लिखो अभियान का व्यापक समर्थन मिल रहा है. कई स्कूल इस अभियान में शामिल हो रहे हैं. इसी क्रम में आज मंगलवार को रांची के किशोरगंज स्थित एलपी पब्लिक स्कूल से इस अभियान की शुरुआत हुई.

विज्ञापन

रांची: स्वर्णरेखा नदी और इसके तट पर नागवंशीकालीन 21 शिवलिंगों (इक्कीसो महादेव) को बचाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को रांची के एलपी पब्लिक स्कूल के 600 बच्चों ने पोस्टकार्ड लिखकर इस नदी की दुर्दशा और नदियों के प्रदूषण से नष्ट हो रहे इक्कीसो महादेव को संरक्षित करने की गुहार लगायी.

पोस्टकार्ड लिखो अभियान का आगाज

स्वर्णरेखा उत्थान समिति के द्वारा पोस्टकार्ड लिखो अभियान का व्यापक समर्थन मिल रहा है. कई स्कूल इस अभियान में शामिल हो रहे हैं. इसी क्रम में आज मंगलवार को रांची के किशोरगंज स्थित एलपी पब्लिक स्कूल से इस अभियान की शुरुआत हुई. इसमें कक्षा 5वीं से लेकर 10वीं तक के करीब 600 बच्चों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पोस्टकार्ड लिखकर इस अभियान का आगाज किया.

Also Read: झारखंड: इक्कीसो महादेव व स्वर्णरेखा नदी को बचाने के लिए चलेगा पोस्टकार्ड अभियान, पीएम व सीएम से लगाएंगे गुहार

21 लाख पोस्टकार्ड लिखने का लक्ष्य

पोस्टकार्ड लिखो अभियान की शुरुआत करने वाले सुधीर शर्मा ने बताया कि जब तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और झारखंड के मुख्यमंत्री कार्यालय से इस विषय पर संज्ञान नहीं लिया जाता, तब तक यह अभियान चलेगा. प्रथम चरण में रांची, बुण्डू, मैक्लुस्कीगंज और रामगढ़ में यह अभियान चलाया जाएगा. समिति का लक्ष्य कम से कम 21 लाख पोस्टकार्ड लिखकर अपील करने का है. झारखंड के प्रत्येक परिवार के सदस्य पोस्टकार्ड के माध्यम से स्वर्णरेखा और इक्कीसो महादेव को बचाने की अपील करेंगे, तो निश्चित रूप से हमारी बातें सुनी जाएंगी.

Also Read: झारखंड: गरीबी को मात देकर कैसे लखपति किसान बन गयीं नारो देवी? ड्राइवर पति के साथ जी रहीं खुशहाल जिंदगी

इससे पहले निकाली गयी थी 21 किलोमीटर की कांवर यात्रा

आपको बता दें कि स्वर्णरेखा उत्थान समिति के द्वारा स्वर्णरेखा को बचाने और इक्कीसो महादेव को संरक्षित करने की मुहिम पिछले कई दिनों से चलायी जा रही है. पिछले 13 अगस्त को समिति के द्वारा लोगों में जनजागरूकता के उद्देश्य से स्वर्णरेखा के उद्गम स्थल रानीचुआं से इक्कीसो महादेव तक की 21 किलोमीटर की कांवर यात्रा का आयोजन किया गया था, जिसमें 400 से अधिक कांवरियों ने भाग लिया था.

Also Read: डुमरी उपचुनाव में सीपीआईएम I.N.D.I.A की प्रत्याशी बेबी देवी का करेगी समर्थन, एनडीए प्रत्याशी को हराने की अपील

इनकी रही अहम भूमिका

पोस्टकार्ड लिखो अभियान के शुभारंभ में विद्यालय के प्रधानाचार्य जितेन्द्र पाठक, सीए नवीन सोनी, स्कूल के मैट्रिक टॉपर आकाश कुमार एवं अन्य शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका रही.

Also Read: सीएम हेमंत सोरेन बोले, झारखंड में बड़ी संख्या में होंगी सरकारी नियुक्तियां, स्वरोजगार को लेकर भी सरकार गंभीर

स्वर्णरेखा नदी और इक्कीसो महादेव के संरक्षण की अपील

झारखंड की जीवनधारा कही जानेवाली स्वर्णरेखा नदी को प्रदूषणमुक्त करने एवं इस प्रदूषण से विस्मृत हो रहे इक्कीसो महादेव के 21 शिवलिंगों को संरक्षित करने के उद्देश्य से स्वर्णरेखा उत्थान समिति के आह्वान पर करीब 400 कांवरियों ने नंगे पांव पैदल चलकर लोगों से नदी को बचाने की अपील की थी. पिछले दिनों स्वर्णरेखा के उद्गम स्थल नगड़ी के रानीचुआं से चुटिया स्थित इक्कीसो महादेव तक 21 किलोमीटर की पैदल कांवर यात्रा का उत्साह देखने लायक था. पथरीले रास्तों और कड़ाके की धूप में भी कांवरियों का उत्साह कम नहीं हुआ. कावंरियों ने रानीचुआं के धान के खेत में फिसलन भरी मेड़ों से होकर रानीचुआं में पवित्र जल भरकर कांवर यात्रा की शुरूआत की और 21 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर शाम को चुटिया स्थित 21 महादेव के 21 शिवलिंगों में जलाभिषेक किया.

Also Read: पीवीटीजी छात्रों के लिए मुफ्त आवासीय कोचिंग शुरू करने वाला झारखंड देश का पहला राज्य, बोले सीएम हेमंत सोरेन

कांवरियों का हुआ था भव्य स्वागत

कांवर यात्रा में चार पड़ाव स्थल बनाए गए थे. नगड़ी स्थित स्वर्णरेखा बैंक्वेट हॉल, कटहल मोड़, अरगोड़ा के बूढ़ा महादेव और क्लब रोड स्थित सिटी सेंटर में कांवरियों का भव्य स्वागत किया गया था. कांवरियों के लिए सभी स्थानों पर पानी, चाय, फल, मिठाई एवं विश्राम की व्यवस्था की गयी थी. पूरे रास्ते में जगह-जगह पर लोगों ने पानी, शरबत और पुष्प वर्षा कर कांवरियों का स्वागत किया गया था.

Also Read: Explainer: झारखंड की 30 हजार से अधिक महिलाओं की कैसे बदल गयी जिंदगी? अब नहीं बेचतीं हड़िया-शराब

कांवरियों ने दिया था जागरूकता का संदेश

पिछले दिनों आयोजित कांवर यात्रा में कांवरिए हाथों में नदी बचाने की अपील और जागरूकता संबंधी तख्तियां लिए हुए थे. स्वर्णरेखा को डस्टबिन नहीं बनाने की अपील करते हुए समिति के सदस्यों ने शहरवासियों से अपील की कि अगर आज स्वर्णरेखा को नहीं बचाया गया तो आनेवाले दिनों में स्वर्णरेखा भी हरमू नदी की तरह एक नाला बनकर रह जाएगी. कांवर यात्रा को सफल बनाने में विकास जायसवाल, नीरज सिंह, दीपेश पाठक, मखन पाठक, गौतम देव, मनोज महतो, नंदकिशोर, पिया बर्मन, जयनाथ पाण्डेय, डॉ सुमन दुबे, बिप्लव विश्वास, संजय बोस, विवेक राज एवं सभी सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही थी.

Also Read: विश्व अंगदान दिवस: रिम्स में 95 ने किए नेत्रदान, 250 को किडनी का इंतजार, झारखंड में 32 ने किए किडनी दान

विज्ञापन
Guru Swarup Mishra

लेखक के बारे में

By Guru Swarup Mishra

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola