रिम्स में जूनियर डॉक्टर से दुष्कर्म का प्रयास, सीनियर रेजिडेंट के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 29 May 2020 4:41 PM
रांची : झारखंड के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (रिम्स) में एक जूनियर डॉक्टर से दुष्कर्म की कोशिश का मामला सामने आया है. जूनियर डॉक्टर ने अस्पताल के सीनियर रेजिडेंट पर छेड़खानी व दुष्कर्म के प्रयास के आरोप लगाये हैं. पीड़िता की शिकायत पर सीनियर रेजिडेंट के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है.
रांची : झारखंड के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (रिम्स) में एक जूनियर डॉक्टर से दुष्कर्म की कोशिश का मामला सामने आया है. जूनियर डॉक्टर ने अस्पताल के सीनियर रेजिडेंट पर छेड़खानी व दुष्कर्म के प्रयास के आरोप लगाये हैं. पीड़िता की शिकायत पर सीनियर रेजिडेंट के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है.
Also Read: सोना झरिया मिंज बनी सिद्धो-कान्हो विश्वविद्यालय की कुलपति
रिम्स में पीजी की पढ़ाई कर रही इस छात्रा ने गुरुवार को इसकी शिकायत की और देर रात पुलिसने प्राथमिकी दर्ज की. बताया जा रहा है कि आरोपित सीनियर रेजिडेंट एनेस्थीसिया विभाग में कार्यरत है. काफी समय से लेडी डॉक्टर के पीछे पड़ा था. यह भी कह जा रहा है कि पीजी की इस छात्रा को उसने कई बार पहले भी परेशान किया था.
सूत्रों ने बताया कि गुरुवार 28 मई, 2020) को यह छात्रा ड्यूटी पर थी, तभी सीनियर रेजिडेंट ने उसके साथ छेड़खानी शुरू कर दी. छात्रा ने शोर मचाया, तो डॉक्टर ने उसका मुंह बंद कर दिया. इसके बाद उसने उसके साथ दुष्कर्म करने का भी प्रयास किया. गुरुवार को दिन में उसने रिम्स निदेशक से इसकी लिखित शिकायत की.
छात्रा की लिखित शिकायत को निदेशक ने थाना भेज दिया. इसके बाद गुरुवार देर रात को बारियातू थाना में सीनियर रेजिडेंट के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी. बताया जा रहा है कि जैसे ही जूनियर डॉक्टरों को इस घटना की जानकारी मिली, भारी संख्या में वे लोग निदेशक कार्यालय पहुंच गये.
जूनियर डॉक्टरों ने आरोपित डॉक्टर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की. रिम्स प्रबंधन ने इन छात्रों को भरोसा दिलाया कि दोषी डॉक्टर के खिलाफ उचित कार्रवाई की जायेगी. इसके बाद जूनियर डॉक्टर शांत हुए. पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है.
Posted By : Amlesh Nandan Sinha.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










