रिम्स माइक्रोबॉयोलॉजी विभाग का कर्मी भी संक्रमित, रांची में तीन व गोड्डा में एक कोरोना पॉज़िटिव
Author : Pritish Sahay Published by : Prabhat Khabar Updated At : 01 May 2020 12:21 AM
झारखंड में गुरुवार को चार कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं. इनमें से तीन रांची के हिंदपीढ़ी के रहनेवाले हैं. इनमें दो पुरुष और एक महिला शामिल हैं. एक पॉजिटिव गोड्डा में पाया गया, जो इस जिले का पहला मामला है
रांची : झारखंड में गुरुवार को चार कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं. इनमें से तीन रांची के हिंदपीढ़ी के रहनेवाले हैं. इनमें दो पुरुष और एक महिला शामिल हैं. एक पॉजिटिव गोड्डा में पाया गया, जो इस जिले का पहला मामला है. जानकारी के रांची में मिले तीन पॉजिटिव में एक बड़ी मस्जिद हिंदपीढ़ी निवासी 24 वर्षीय महिला है, जो गर्भवती है. वहीं, दूसरी 26 वर्षीय महिला हैदरी अपार्टमेंट की रहनेवाली है. उसे कांटैक्ट ट्रेसिंग के आधार पर रिम्स के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया था. तीसरा मरीज 44 वर्षीय पुरुष है, जो रिम्स के ही माइक्रोबॉयोलॉजी विभाग का कर्मचारी है.
यह विभाग कोरोना की जांच करता है. इसके पॉजिटिव मिलने के बाद रिम्स के चिकित्सकों और कर्मियों में चिंता बढ़ गयी है. झारखंड में कुल संक्रमित 111 राज्यभर में गुरुवार को 333 टेस्ट किये गये हैं. जिसमें 329 निगेटिव आये हैं और चार पॉजिटिव पाये गये. इसके साथ ही राज्य में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 111 हो गयी है.
इनमें से तीन की मौत हो चुकी है और 20 स्वस्थ हो चुके हैं. बोकारो में एक और मरीज स्वस्थ हो गया है. इसके साथ ही झारखंड में कुल एक्टिव केस 88 हो गये हैं. रांची में अब तक 81 पॉजिटिव मिले हैं, जिसमें 10 स्वस्थ हो चुके हैं और दो की मौत हो चुकी है. रांची में कुल एक्टिव केस 69 हैं. ये है कोरोना की रफ्तार झारखंड में 28 अप्रैल-दो केस29 अप्रैल-दो केस30 अप्रैल-चार केस
राज्य में कोरोना के संक्रमण की स्थिति
जिला ……………पॉजिटिव………….. मौत……….. स्वस्थ
रांची…………………..81…………………..2…………………..10
बोकारो…………………..10…………………..01………………05
हजारीबाग…………………..3…………………..00…………….02
धनबाद…………………..02…………………..00………………02
गिरिडीह…………………..02…………………..00…………….00
सिमडेगा…………………..02…………………..00…………….01
देवघर…………………..02…………………..00……………….00
गढ़वा…………………..03…………………..00………………..00
पलामू…………………..03…………………..00……………….00
जामताड़ा………………02…………………..00…………… 00
गोड्डा…………………..01…………………..00……………….00
कुल…………………..111…………………..03……………….20
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










