ePaper

झारखंड: 2016 से पहले वाली नियोजन नीति पर नियुक्ति के पक्ष में हैं 73 % युवा, हेमंत सोरेन सरकार ने मांगी थी राय

Updated at : 01 Mar 2023 6:47 AM (IST)
विज्ञापन
झारखंड: 2016 से पहले वाली नियोजन नीति पर नियुक्ति के पक्ष में हैं 73 % युवा, हेमंत सोरेन सरकार ने मांगी थी राय

2016 के पहले वाली नियोजन नीति के आधार पर नियुक्ति की प्रक्रिया प्रारंभ करनी चाहिए. राय के लिए कुल 7,33,921 लोगों तक पहुंच बनाई गई. 73 प्रतिशत झारखंड के युवाओं ने 2016 से पहले वाली नियोजन नीति के आधार पर नियुक्ति प्रक्रिया शुरू करने पर सहमति जताई.

विज्ञापन

रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में खतियान आधारित नियोजन नीति पर अंतिम निर्णय लेते हुए विधानसभा से इस संबंध में विधेयक पारित करते हुए आगे के निर्णय के लिए राज्यपाल के पास भेजा था. राज्य सरकार का इस संदर्भ में स्पष्ट मानना था कि 1932 की खतियान आधारित नियोजन नीति एवं पिछड़े वर्ग को 27 फीसदी आरक्षण देने के विषय को संविधान की 9वीं अनुसूची का संरक्षण मिल जाने के बाद ही बहाल किया जाए. इन परिस्थितियों में जब राज्यपाल द्वारा राज्य सरकार का प्रस्ताव वापस कर दिया गया. ऐसे में एक तात्कालिक कदम की जरूरत को महसूस करते हुए राज्य के युवाओं से इस संबंध में राय जानने का प्रयास किया गया था क्योंकि पूर्व की सरकार के समय लाई गयी 13/11 वाली नियोजन नीति को भी न्यायालय द्वारा रद्द करने का आदेश पारित किया जा चुका था. ऐसे में युवाओं की राय जानना था कि क्या तात्कालिक तौर पर पूर्व की नियोजन नीति 2016 के पहले वाली के आधार पर नियुक्ति की प्रक्रिया प्रारंभ करनी चाहिए. इसके लिए राज्य सरकार ने भारत सरकार की ‘ मिनी रत्न ‘ कंपनी को राय लेने का जिम्मा सौंपा था. राय के लिए कुल 7,33,921 लोगों तक पहुंच बनाई गई. 73 प्रतिशत झारखंड के युवाओं ने 2016 से पहले वाली नियोजन नीति के आधार पर नियुक्ति प्रक्रिया शुरू करने पर सहमति जतायी.

इतने फीसदी युवाओं ने दी राय

Yes – 73%

No – 16%

Can’t Say/Don’t Know – 11%

Also Read: झारखंड:रांची सेंट्रल जेल के अधीक्षक हामिद अख्तर व डीएसपी प्रमोद मिश्रा को समन, ED ऑफिस में पेश होने का निर्देश

नियोजन नीति से इसे जोड़ने का हुआ था प्रयास

आपको बता दें कि विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा था कि सरकार की मंशा थी कि राज्य में थर्ड और फोर्थ ग्रेड की नियुक्ति में राज्य के आदिवासी और मूलवासियों की शत प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित हो, लेकिन नौजवान जो चाहेंगे, उसी मंशा के साथ सरकार जायेगी और उन्हें बेहतर अवसर प्रदान किया जाएगा. वर्तमान सरकार ने स्थानीय भाषाओं एवं लोक-संस्कृति की जानकारी को नियोजन नीति से जोड़ने का प्रयास किया था. साथ ही राज्य में स्थित संस्थान से 10वीं /12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण होने की शर्त भी जोड़ी थी, जिसे कुछ लोगों एवं दूसरे राज्य के अभ्यर्थियों के द्वारा न्यायालय में चुनौती दी गयी थी.

Also Read: झारखंड: एसीबी की बड़ी कार्रवाई, सेल टैक्स विभाग के डिप्टी कमिश्नर ऑफिस का हेड क्लर्क 20 हजार घूस लेते गिरफ्तार

इसलिए राज्य के युवाओं की राय जानने की हुई जरूरत

विभिन्न मंचों से मुख्यमंत्री ने कहा था कि राज्य अलग होने में लंबा समय लगा. राज्य के लोगों के लिए हितकारी नियोजन नीति लाने के उद्देश्य ने सरकार ने कदम बढ़ाया था, जिसे वापस कर दिया गया. स्थानीय युवाओं, भाषाओं एवं लोक-संस्कृति की शर्त देश के विभिन्न राज्यों में लागू हैं. भाषा के संबंध में कई राज्यों में स्पष्ट नीति है जो नियुक्ति प्रक्रिया का मुख्य आधार भी है. देश के लगभग सभी राज्यों ने अपने युवाओं को अपने यहां नौकरी में अवसर देने के लिए उपयुक्त नियोजन नीति बनायी है, परन्तु यह भी सच था कि नयी नीति लाकर नियोजन प्रक्रिया पूरा करने के क्रम में बहुत सारे अभ्यर्थियों की उम्र चली जाती. शिक्षक/पुलिस/कर्मचारी के बहुत सारे पद खाली हैं, ऐसे में राज्य में राज्य के युवाओं के मत को जानने की आवश्यकता महसूस की गयी, जिससे ससमय नियुक्ति प्रक्रिया शुरू की जा सके.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola