ePaper

Jharkhand Weather Forecast: आसमान में छाये बादल, बारिश को लेकर मौसम विभाग का क्या है पूर्वानुमान

Updated at : 25 Mar 2022 1:42 PM (IST)
विज्ञापन
Jharkhand Weather Forecast: आसमान में छाये बादल, बारिश को लेकर मौसम विभाग का क्या है पूर्वानुमान

Jharkhand Weather Forecast: मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में कहा है कि 25 और 26 मार्च को मौसम शुष्क रहेगा और आसमान में बादल छाये रहेंगे, लेकिन बारिश को लेकर कोई संभावना व्यक्त नहीं की गयी है. आज शुक्रवार सुबह से ही राजधानी रांची में आकाश में बादल छाये हुए हैं.

विज्ञापन

Jharkhand Weather Forecast: झारखंड में 26 मार्च तक मौसम शुष्क रहेगा और आसमान में बादल छाये रहेंगे. इसके बाद मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन आसमान साफ रहने की संभावना है. ये स्थिति 31 मार्च तक रह सकती है. आज शुक्रवार सुबह से ही राजधानी रांची में आकाश में बादल छाये हुए हैं. मौसम विभाग की मानें, तो बारिश की संभावना नहीं है.

आसमान में छाये बादल

झारखंड की राजधानी रांची में सुबह से ही आसमान में बादल छाये हुए हैं. इस बीच मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में कहा है कि 25 और 26 मार्च को मौसम शुष्क रहेगा और आसमान में बादल छाये रहेंगे, लेकिन बारिश को लेकर कोई संभावना व्यक्त नहीं की गयी है. 31 मार्च तक बारिश को लेकर कोई अनुमान जाहिर नहीं किया गया है.

Also Read: Jharkhand News: श्रावणी मेले से पहले बाबा मंदिर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, अब ऐसे होगी भक्तों की गिनती

बढ़ती तपिश से परेशानी

राजधानी रांची में गुरुवार को अधिकतम तापमान 36.7 डिग्री, जमशेदपुर में 39.4 डिग्री व मेदिनीनगर में 39.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. रांची में बुधवार को अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था. मार्च माह में इतनी गर्मी से आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. जमशेदपुर में गुरुवार को सुबह से ही तेज धूप खिल गयी थी. दोपहर 12 से दो बजे तक गर्म हवा भी चली. इससे शहर के लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. गुरुवार को लोगों ने तरबूज खाकर जहां हल्की ठंडक का एहसास किया, वहीं किसी ने नारियल पानी पीकर गले को तर किया.

Also Read: धनबाद जज केस: गुत्थी सुलझाने में जुटी CBI के लोक अभियोजक ने DTO व इंजीनियर का अदालत में दर्ज कराया बयान

1955 में अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री सेल्सियस

मौसम विभाग के अनुसार, रांची में मार्च माह में 1955 में अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया था, वहीं वर्ष 2021 में 30 मार्च को अधिकतम तापमान 39.2 डिग्री सेल्सियस हुआ था. वर्ष 2013 में 31 मार्च को 7.6 मिमी व वर्ष 2015 में 28 मार्च को 6.1 मिमी बारिश हुई थी, वहीं रांची में 1891 में छह मार्च को 82 मिमी बारिश हुई थी.

अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस

मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को जमशेदपुर शहर का अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस था, जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक था, वहीं न्यूनतम तापमान 20.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक था. गुरुवार को हवा में आर्द्रता की अधिकतम मात्रा 48 प्रतिशत, जबकि न्यूनतम 21 प्रतिशत रही. मौसम विभाग के अनुसार अगले एक सप्ताह तक यही स्थिति बनी रहेगी. अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जायेगा.

Posted By : Guru Swarup Mishra

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola