ePaper

Jharkhand Weather Forecast : झारखंड के धनबाद समेत कई जिलों में वज्रपात के साथ बारिश की संभावना, पढ़िए मौसम वैज्ञानिकों का पूर्वानुमान

Updated at : 20 May 2021 11:11 AM (IST)
विज्ञापन
Jharkhand Weather Forecast : झारखंड के धनबाद समेत कई जिलों में वज्रपात के साथ बारिश की संभावना, पढ़िए मौसम वैज्ञानिकों का पूर्वानुमान

Jharkhand Weather Forecast : रांची न्यूज : झारखंड में मौसम का मिजाज आज गुरुवार को बदलेगा. मौसम वैज्ञानिकों की मानें, तो राज्य के धनबाद, गढ़वा, गिरिडीह, कोडरमा एवं पलामू जिले के कुछ भागों में हल्के दर्जे के मेघ गर्जन की संभावना है. इस दौरान वज्रपात के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है.

झारखंड में आज गुरुवार को मौसम करवट लेगा. राज्य की राजधानी रांची में सुबह से धूप उगी है. मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार आज धनबाद, गढ़वा, गिरिडीह, पलामू एवं कोडरमा में मौसम का मिजाज बदलेगा और कुछ भागों में मेघ गर्जन होगा. इस दौरान वज्रपात की आशंका है और बारिश हो सकती है. आज व 21 मई को तेज हवा व हल्की बारिश होने की संभावना है. 22 मई से मौसम के शुष्क रहने का अनुमान है.

Also Read: Jharkhand Weather Forecast : झारखंड में एक और तूफान का दिखेगा असर, इस मई के अंतिम सप्ताह में दिखेगा प्रभाव, आज और कल भी बारिश का अनुमान

रांची के मौसम विज्ञान विभाग के वरीय वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के अनुसार आज 20 व 21 मई को तेज हवा व हल्की बारिश होने की संभावना है. 22 मई से मौसम के शुष्क रहने का अनुमान है. आपको बता दें कि मंगलवार की देर रात व बुधवार की शाम हुई हल्की बारिश के कारण राजधानी रांची समेत कई जिलों का अधिकतम तापमान गिरा. राजधानी का अधिकतम तापमान 34.4 तथा न्यूनतम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस रहा, वहीं जमशेदपुर का अधिकतम 37.9 तथा न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहा. डालटनगंज का अधिकतम तापमान 34 तथा न्यूनतम 24.1 डिग्री सेल्सियस रहा. झारखंड के कई जिलों में बारिश होने की संभावना तथा Hindi News से अपडेट के लिए बने रहें।

Also Read: झारखंड में केस हुए कम लेकिन खुश होने की बजाय सतर्कता जरूरी, तीसरे वेब की करनी है तैयारी : हेमंत सोरेन

Posted By : Guru Swarup Mishra

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola