झारखंड के लोगों को बारिश से कब मिलेगी राहत ? अगले कुछ दिन तक राज्य के इन इलाकों में होगी भारी बारिश

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 19 Oct 2021 1:11 PM

विज्ञापन

झारखंड के कई हिस्सों में बारिश का कहर लगातार जारी है, आज और कल भी राज्य के कई जिलों में बारिश के आसार नजर आ रहे हैं. तो वहीं बादल छाये रहने और बारिश होते रहने से अधिकतम तापमान में गिरावट. रांची में 24 घंटे में हुई 60 मिमी बारिश, राज्य के कई जिलों में हुई अच्छी बारिश

विज्ञापन

रांची : तेलंगाना के आसपास बने चक्रवात का असर झारखंड के करीब-करीब सभी जिलों में पड़ा. राज्य के संताल, कोल्हान और मध्य भारत के कई इलाकों में अच्छी बारिश हुई. चक्रवात के कारण ओड़िशा और आसपास के राज्यों में एक निम्न दबाव बना हुआ है. मंगलवार और बुधवार को राज्य के कई इलाकों में इसका आंशिक असर रहेगा.

मौसम केंद्र का पूर्वानुमान है कि 19 अक्तूबर को राज्य के उत्तरी तथा मध्य भागों में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है. गुरुवार से मौसम साफ होने की उम्मीद है. इधर, राजधानी में रविवार देर रात से शुरू हुई बारिश सोमवार को भी जारी रही. आकाश में बादल छाये रहे. इससे अधिकतम तापमान में गिरावट हुई. राजधानी का अधिकतम तापमान सोमवार को 24.2 डिग्री सेसि रहा. पिछले तीन-चार दिनों में अधिकतम तापमान में आठ डिग्री सेसि की गिरावट हुई. पिछले 24 घंटे में राजधानी में करीब 60 मिमी के आसपास बारिश हुई.

कहां कितनी बारिश हुई

स्थान बारिश (मिमी में)

जरमुंडी 54

घाटशिला 51

चाईबासा 48

राजमहल 30

जमशेदपुर 34

पंचेत 28

नीमडीह 27

चंदनकियारी 25

खरसावां 24

मैथन 24

Posted by : Sameer Oraon

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola