झारखंड के पूर्व सीएम रघुवर दास ने बीजेपी से दिया इस्तीफा, दिल्ली में जेपी नड्डा समेत कई नेताओं से मिले

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की सदस्यता छोड़ दी है. बृहस्पतिवार (26 अक्टूबर) को नई दिल्ली में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मिलकर उन्होंने प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र दे दिया. दिन में उन्होंने पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात की थी.
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की सदस्यता छोड़ दी है. बृहस्पतिवार (26 अक्टूबर) को नई दिल्ली में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मिलकर उन्होंने प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र दे दिया. दिन में उन्होंने पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात की थी. इसके बाद उन्होंने बीजेपी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष से भी मुलाकात की. बता दें कि रघुवर दास 31 अक्टूबर को ओडिशा के राज्यपाल के रूप में शपथ लेंगे. इसलिए उन्होंने बीजेपी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है. नवरात्रि के दौरान ही राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें ओडिशा का राज्यपाल नियुक्त किया था.
18 अक्टूबर को राष्ट्रपति ने ओडिशा का राज्यपाल नियुक्त किया
राष्ट्रपति भवन ने 18 अक्टूबर 2023 को उन्हें ओडिशा का राज्यपाल नियुक्त करने की सूचना जारी की थी. रघुवर दास के अलावा इंद्र सेना रेड्डी नल्लू को उसी दिन त्रिपुरा का राज्यपाल बनाया गया था. राष्ट्रपति भवन ने कहा था कि जिस दिन से ये लोग पदभार ग्रहण करेंगे, उसी दिन से इनकी नियुक्ति प्रभावी होगी. बता दें कि रघुवर दास बीजेपी के जमीन से जुड़े नेता थे. जनता पार्टी से वह बीजेपी में शामिल हुए थे. बूथ स्तर के कार्यकर्ता से प्रदेश अध्यक्ष और फिर झारखंड के मुख्यमंत्री तक का सफर तय किया. मुख्यमंत्री बनने के पहले उन्होंने कई विभागों के मंत्री के रूप में काम किया. बाबूलाल मरांडी, अर्जुन मुंडा की सरकार में मंत्री रहे. अब उन्हें राज्यपाल के पद पर पदोन्नत किया गया है.
31 अक्टूबर को ओडिशा के राज्यपाल के रूप में शपथ लेंगे रघुवर
रघुवर दास झारखंड के पहले मुख्यमंत्री बने, जिन्होंने अपना पांच साल का कार्यकाल पूरा किया. बीजेपी के संगठन में वह मंडल अध्यक्ष से प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तक बने. दो-दो बार उनको राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया. वर्ष 2014 में जब झारखंड लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने सबसे अधिक सीटें जीतीं, तो केंद्रीय नेतृत्व ने उन्हें सूबे की सत्ता संभालने के लिए सबसे उपयुक्त व्यक्ति पाया. वह वर्ष 2014 से वर्ष 2019 तक झारखंड के मुख्यमंत्री रहे. वर्ष 2019 में जब बीजेपी चुनाव हार गई, तो केंद्रीय नेतृत्व ने उन्हें फिर से उपाध्यक्ष बनाया. अब वह 31 अक्टूबर को ओडिशा के राज्यपाल के रूप में शपथ लेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




