Jharkhand Crime News : झारखंड की बिशुनपुर सीट से विधायक चमरा लिंडा को जान से मारने की धमकी, दोनों आरोपी गिरफ्तार

Jharkhand Crime News, रांची न्यूज : झारखंड के गुमला जिले के बिशुनपुर से विधायक चमरा लिंडा ने सेंबो निवासी समीर मुंडा व टुंडूल निवासी अनिल मुंडा उर्फ चरकू मुंडा पर गाली-गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने से संबंधित प्राथमिकी नगड़ी थाना में दर्ज करायी है. नगड़ी पुलिस आरोपी समीर मुंडा व अनिल मुंडा को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है.

बिशुनपुर से विधायक चमरा लिंडा ने कहा कि वह टुंडूल डोरिया टोली में रहते हैं. इस इलाके में जमीन माफियाओं का बोलबाला है. ये लोग आदिवासी रैयत की जमीन पर कब्जा कर लेते हैं. इन लोगों का मन इतना बढ़ गया है कि धार्मिक व सांस्कृतिक स्थल की जमीन भी बेच देते हैं. विधायक ने कहा है कि इन लोगों की नजर अब हमारी जमीन पर भी है.
Posted By : Guru Swarup Mishra
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए