IRCTC/Indian Railways News : गंगाघाट स्टेशन के पास बेपटरी होने से बची रांची-हावड़ा ट्रेन, टला बड़ा हादसा
Author : Prabhat Khabar News Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 06 Jul 2021 7:51 AM
IRCTC/Indian Railways News, रांची न्यूज : रांची-हावड़ा ट्रेन सोमवार को गंगाघाट स्टेशन के पास पटरी पर रखी विंच मशीन से टकरा गयी, लेकिन कोई नुकसान नहीं हुआ और एक बड़ा हादसा टल गया. रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि ट्रेन कुछ दूरी तक विंच मशीन को घसीटते हुए ले गयी. घटना के कारण ट्रेन 20 से 25 मिनट तक वहीं रुकी रही, जिससे इस लाइन पर ट्रेन का परिचालन बाधित रहा. रेलवे ट्रैक से मशीन को हटाने के बाद पुनः ट्रेनों का परिचालन शुरू हुआ. मामले की जांच आरपीएफ को सौंपी गयी है. दोषियों पर कार्रवाई की जायेगी.

जानकारी के अनुसार, गंगाघाट स्टेशन के पास ट्रेन 70 से 80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से रांची से हावड़ा जा रही थी. इसी दौरान ट्रेन के पायलट को पटरी पर कुछ लोहे का सामान दिखा. उसने इमरजेंसी ब्रेक लगाया, लेकिन तब तक ट्रेन विंच मशीन से टकरा गयी. टक्कर के बाद इंजन के पीछे की कुछ बोगियों के यात्रियों को झटका लगा. रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि ट्रेन कुछ दूरी तक विंच मशीन को घसीटते हुए ले गयी.
घटना के कारण ट्रेन 20 से 25 मिनट तक वहीं रुकी रही, जिससे इस लाइन पर ट्रेन का परिचालन बाधित रहा. रेलवे ट्रैक से मशीन को हटाने के बाद पुनः ट्रेनों का परिचालन शुरू हुआ. सीनियर डीसीएम अवनीश ने बताया कि मशीन को ट्रैक पर किसने छोड़ा, इसकी जानकारी उन्हें नहीं है. रेलवे की ओर से किसी भी तरह का काम नहीं कराया जा रहा था. घटना में कोई नुकसान नहीं हुआ है. किसी भी यात्री को चोट नहीं आयी है. मामले की जांच आरपीएफ को सौंपी गयी है. दोषियों पर कार्रवाई की जायेगी.
Posted By : Guru Swarup Mishra
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए