जेसीआई एक्सपो का संडे धमाल: रांची एक्सपो उत्सव में पहुंचे एक लाख से ज्यादा लोग

Updated at : 27 Nov 2022 6:54 PM (IST)
विज्ञापन
जेसीआई एक्सपो का संडे धमाल: रांची एक्सपो उत्सव में पहुंचे एक लाख से ज्यादा लोग

Ranchi Expo Utsav 2022: वॉयस ऑफ एक्सपो, बच्चों के लिए पेंटिंग काम्पिटिशन, फैंसी ड्रेस काम्पिटिशन आदि का भी आयोजन किया गया. रविवार को बच्चों के लिए पेंटिंग काम्पिटिशन का आयोजन हुआ, जिसमें ग्रुप-1 में आव्या सिन्हा पहले स्थान पर रहीं, जबकि दक्ष जैन दूसरे और एलिना तस्लीम तीसरे स्थान पर रही.

विज्ञापन
undefined

जूनियर चैंबर इंटरनेशनल (जेसीआई) के एक्सपो उत्सव में रविवार को एक लाख से ज्यादा लोग पहुंचे. दो साल बाद आयोजित हो रहे इस एक्सपो में लोगों का उत्साह देखते ही बन रहा था. राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान में आयोजित एक्सपो महोत्सव 2022: ये है रांची का त्योहार में लोगों की लंबी कतारें देखी गयीं.

undefined

एक्सपो के सभी हैंगर में लोगों की भीड़ देखी गयी. स्टॉल धारक भी बेहद प्रसन्न थे. रविवार को एक्सपो में म्यूजिशियन लाइव परफॉर्म करके लोगों का मनोरंजन कर रहे थे. इस मेले में ग्रैंड फैशन शो का भी आयोजन किया गया, जिसमें भारी संख्या में लोगोें ने शिरकत की. फैशन शो के बाद ‘ओशो’ बैंड ने लाइव परफॉर्म किया.

undefined

वॉयस ऑफ एक्सपो, बच्चों के लिए पेंटिंग काम्पिटिशन, फैंसी ड्रेस काम्पिटिशन आदि का भी आयोजन किया गया. रविवार को बच्चों के लिए पेंटिंग काम्पिटिशन का आयोजन हुआ, जिसमें ग्रुप-1 में आव्या सिन्हा पहले स्थान पर रहीं, जबकि दक्ष जैन दूसरे और एलिना तस्लीम तीसरे स्थान पर रही.

undefined

ग्रुप 2 में सुमित उरांव को प्रथम स्थान मिला, जबकि सांची को दूसरा पूर्वी पटेल को तीसरा स्थान मिला. ग्रुप 3 में अदृत पल प्रथम, निर्मल अग्रवाल द्वितीय और पहल जैन तृतीय स्थान पर रहे. ग्रुप 4 में प्रिया श्री को पहला, अनन्य राठौर को दूसरा और अलसरा जैन को तीसरा स्थान मिला. ग्रुप 5 में अनन्य राय को पहला, सिद्धार्थ सिंह को दूसरा और कनिष्क केशरी ने तीसरा स्थान मिला.

undefined

फैंसी ड्रेस काम्पिटिशन में ग्रुप-1 में अनय सहाय को पहला, इगनूर कौर को दूसरा और ध्रुव अरोड़ा को तीसरा स्थान मिला. ग्रुप 2 में हर्षल जैन को पहला, नमन अग्रवाल को दूसरा और विहान चौधरी ने तीसरा पुरस्कार मिला. सोमवार को एक्सपो का आखिरी दिन है.

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola