JAC Inter Exam 2021 : झारखंड में 12वीं बोर्ड की परीक्षा पर सीएम हेमंत सोरेन ने ट्वीट कर मांगी राय, कोरोना से सहमे बच्चे बोले-जान है तो जहान है, पढ़िए क्या हैं प्रतिक्रियाएं

Updated at : 23 May 2021 1:06 PM (IST)
विज्ञापन
JAC Inter Exam 2021 : झारखंड में 12वीं बोर्ड की परीक्षा पर सीएम हेमंत सोरेन ने ट्वीट कर मांगी राय, कोरोना से सहमे बच्चे बोले-जान है तो जहान है, पढ़िए क्या हैं प्रतिक्रियाएं

JAC Inter Exam 2021, www.jac.jharkhand.gov.in, रांची न्यूज : झारखंड में 12वीं बोर्ड की परीक्षा के आयोजन को लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राय मांगी है. उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा है कि झारखंड में 12वीं बोर्ड की परीक्षा (Jharkhand Intermediate Exam 2021) को लेकर 12वीं में पढ़ने वाले बच्चे, अभिभावक और शिक्षकगण अपनी राय दें कि 12वीं बोर्ड की परीक्षा कैसे ली जाए. अपना बहुमूल्य सुझाव कमेंट कर साझा करें. इससे भारत सरकार के साथ होने वाली बैठक में राय और दिक्कतों को बेहतर ढंग से रखने में मदद मिलेगी. इस पर मिली-जुली प्रतिक्रिया आई है. अधिकतर ने कोरोना महामारी को देखते हुए परीक्षा कैंसिल करने को कहा है. उन्होंने कहा है कि जान है तो जहान है. परीक्षा से कोरोना संक्रमण बढ़ने का खतरा है.

इंटरमीडिएट परीक्षा के आयोजन को लेकर छात्रों, अभिभावकों एवं शिक्षकों ने मिली-जुली प्रतिक्रिया दी है.

हम जानते हैं कि 12 वीं बोर्ड हमारा भविष्य है, लेकिन जिस बच्चे ने अपना अभिभावक खोया है, जिसके घर में कोरोना के मरीज हैं, जो बच्चा खुद कोरोना पॉजिटिव है, उसका क्या…ऐसे में परीक्षा का आयोजन संभव नहीं. इससे कोरोना के मामले बढ़ेंगे. परीक्षा रद्द हो.

सिलेबस में कटौती कर परीक्षा आयोजित की जाये. सिर्फ प्रमोट नहीं किया जाये. 12 बोर्ड बच्चों के भविष्य का आधार है.

कोरोना के बढ़ते संक्रमण से अभिभावक डरे हुए हैं. इसलिए बच्चों की जान जोखिम में नहीं डाल सकते हैं. ऐसे में परीक्षा का आयोजन नहीं हो.

दसवीं और बारहवीं की परीक्षा किसी भी परिस्थिति में रद्द नहीं करें. आने वाले दिनों में परीक्षा का आयोजन करें. परीक्षा नहीं होने से बच्चों की मेहनत बेकार चली जायेगी.

Also Read: झारखंड में इंटरमीडिएट की परीक्षा होनी चाहिए या नहीं, CM हेमंत ने मांगी अभिभावक, शिक्षक, छात्रों की राय

पिछली परीक्षाओं के आधार पर रिजल्ट दें. कोरोना में बढ़ते संक्रमण के बीच रिस्क लेना ठीक नहीं है. परीक्षाएं तो होती रहेंगी, जीवन दोबारा नहीं मिलेगा. इसलिए परीक्षा रद्द की जाये.

कोरोना काल में परीक्षा का आयोजन उचित नहीं है. परीक्षा रद्द की जाये या फिर ऐच्छिक हो. 90 फीसदी बच्चे ऐसी परिस्थिति में परीक्षा के लिए मानसिक तौर पर तैयार नहीं हैं.

कोरोना संक्रमण के बीच परीक्षा कैंसिल की जाये. इससे कोरोना का खतरा बढ़ेगा. जान ही नहीं रहेगी, तो परीक्षा का क्या होगा.

Also Read: बिना E-PASS के पैसे लेकर चेकनाका पर वाहनों को पास कराने के मामले में पुलिसकर्मी सस्पेंड, कोडरमा एसपी ने की कार्रवाई

मेरा पूरा परिवार हाल में ही कोरोना से ठीक हुआ है. पिता जी अभी सीरियस हैं. ऐसी हालत में सभी दबाव दे रहे हैं कि 12वीं की परीक्षा नहीं दो. कोरोना से सभी डरे हुए हैं.

हम मरना नहीं चाहते. अपने परिवार को खोना नहीं चाहते. प्लीज परीक्षा कैंसिल की जाये.

जान है तो जहान है. कोरोना महामारी को देखते हुए परीक्षा रद्द होनी चाहिए. इसका आयोजन बाद में भी किया जा सकता है.

Also Read: प्रभात खबर इंपैक्ट : पलामू के हैदरनगर में 15 दिनों में 15 लोगों की मौत की हुई पुष्टि, प्रशासनिक जांच में खबर पर लगी मुहर

सीएम हेमंत सोरेन के ट्वीट करने के 4 घंटे के अंदर 4600 से अधिक कमेंट, 2100 से अधिक रिट्वीट, 9400 लाइक किए गए हैं. इसमें कोरोना के खतरे का भय लोगों को डरा रहा है. जान जोखिम में डालकर परीक्षा के आयोजन को लेकर तैयार नहीं हैं.

Also Read: चक्रवाती तूफान Yaas को लेकर झारखंड समेत तीन राज्यों में रेलवे का अलर्ट जारी, 78 यात्री ट्रेनें रद्द, ये है ट्रेनों की पूरी लिस्ट

हेमंत सोरेन ने ट्वीट किया है कि कक्षा बारहवीं में पढ़ने वाले सभी बच्चों के अभिभावक, अध्यापकों और खुद छात्रों से इस वर्ष इंटरमीडिएट की परीक्षा पर राय जानना चाहता हूं. कृपया अपना बहुमूल्य सुझाव कमेंट कर साझा करें. इससे भारत सरकार के साथ होने वाली बैठक में राय और दिक्कतों को बेहतर ढंग से रखने में मदद मिलेगी.

Also Read: झारखंड के गांवों में कोरोना संक्रमण रोकने की कवायद शुरू, हर पंचायत में चलेंगे आइसोलेशन सेंटर, पढ़िए क्या है हेमंत सोरेन सरकार का प्लान

झारखंड में कोरोना के बढ़ते संक्रमण के कारण सभी स्कूल कॉलेज बंद हैं. 10वीं और 12वीं बोर्ड की परीक्षा को लेकर तारीख तय नहीं हुई है. बढ़ते संक्रमण को देखते हुए पूर्व निर्धारित तारीख पर परीक्षा टाल दी गयी थी. अब सरकार राय लेकर इस पर निर्णय लेगी.

Also Read: CM हेमंत सोरेन से मिले बेरमो विधायक अनूप सिंह, दिवंगत पत्रकारों के परिजनों की आर्थिक मदद के लिए सौंपा पांच लाख का डिमांड ड्राफ्ट

Posted By : Guru Swarup Mishra

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola