राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू से अंतरराष्ट्रीय तीरंदाज दीपिका कुमारी ने की मुलाकात
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 18 Jun 2020 5:39 PM
अंतरराष्ट्रीय तीरंदाज और झारखंड की बेटी पद्मश्री दीपिका कुमारी आगामी 30 जून, 2020 को परिणय सूत्र में बंधने वाली हैं. गुरुवार (18 जून, 2020) को तीरंदाज दीपिका अपने पिता के साथ राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू और रांची के सांसद संजय सेठ से मुलाकात कर विवाह समारोह में शामिल होने का निमंत्रण दिया.
रांंची : अंतरराष्ट्रीय तीरंदाज और झारखंड की बेटी पद्मश्री दीपिका कुमारी आगामी 30 जून, 2020 को परिणय सूत्र में बंधने वाली हैं. इसको लेकर दीपिका के परिजनों ने तैयारी शुरू कर दी है. गुरुवार (18 जून, 2020) को तीरंदाज दीपिका अपने पिता के साथ राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू और रांची के सांसद संजय सेठ से मुलाकात कर विवाह समारोह में शामिल होने का निमंत्रण दिया.
गुरुवार (18 जून, 2020) को अंतरराष्ट्रीय तीरंदाज पद्मश्री दीपिका अपने पिता के साथ राजभवन में जाकर राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की. इस दौरान आगामी 30 जून को होने वाले अपने विवाह समारोह में आने का निमंत्रण दिया.

अपने विवाह में शामिल होने के लिए दीपिका ने रांची के सांसद संजय सेठ से भी मुलाकात की. सांसद कार्यालय में आकर दीपिका और उसके पिता ने मुलाकात की. इस दौरान सांसद संजय सेठ ने दीपिका को सम्मानित किया, वहीं विवाह के लिए अग्रिम बधाई और शुभकामनाएं भी दिये.
मालूम हो कि अंतरराष्ट्रीय तीरंदाज दीपिका कुमारी की शादी अपने साथी खिलाड़ी अतनु दास से आगामी 30 जून, 2020 हो रही है. शादी की तैयारी को लेकर दीपिका के परिजन तैयारी शुरू कर दिये हैं. इसी सिलसिले में झारखंड के राज्यपाल और रांची के सांसद से मुलाकात भी की.
शादी की तैयारी के सिलसिले में ही पिछले दिनों दीपिका की मां से अज्ञात अपराधियों ने चेन की छिनतई की थी. इस संबंध में दीपिका के पिता शिवनारायण प्रजापति ने बाइक सवार दो अज्ञात अपराधियों के खिलाफ चेन छिनतई का मामला दर्ज कराया. इस घटना की जानकारी मिलने पर ग्रामीण एसपी नौशाद आलम अंसारी ने रविवार (14 जून, 2020) को दीपिका कुमारी के घर पहुंच कर पूरी स्थिति से अवगत हुए थे. इस दौरान ग्रामीण एसपी ने जल्द अपराधियों को गिरफ्तार करने की बातें कही है.
Posted By : Samir ranjan.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










