19.1 C
Ranchi

लेटेस्ट वीडियो

रांची से दिल्ली, बेंगलुरु, मुंबई और हैदराबाद के लिए शुरू होगी इंडिगो और एयर एशिया की विमान सेवाएं, जानें फ्लाइट शेड्यूल

रांची : झारखंड की राजधानी रांची से दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु और हैदराबाद के लिए शीघ्र ही विमान सेवाएं शुरू होंगी. बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से इंडिगो और एयर एशिया की सेवाएं जल्द मिलने लगेंगी. इंडिगो एयरलाइंस ने रांची से मुंबई और मुंबई से रांची एवं रांची से हैदराबाद और हैदराबाद से रांची तक विमान संचालित करने का फैसला किया है.

रांची : झारखंड की राजधानी रांची से दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु और हैदराबाद के लिए शीघ्र ही विमान सेवाएं शुरू होंगी. बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से इंडिगो और एयर एशिया की सेवाएं जल्द मिलने लगेंगी. इंडिगो एयरलाइंस ने रांची से मुंबई और मुंबई से रांची एवं रांची से हैदराबाद और हैदराबाद से रांची तक विमान संचालित करने का फैसला किया है.

Also Read: आंध्र प्रदेश में फंसे झारखंड के 480 मजदूर, सीएम को ट्वीट कर मांगी मदद, कहा- मदद नहीं मिली, तो पैदल जायेंगे घर

एयर एशिया के विमान रांची से दिल्ली और दिल्ली से रांची के अलावा बेंगलुरु से रांची एवं रांची से बेंगलुरु के बीच सेवाएं देंगे. मुंबई और हैदराबाद के लिए इंडिगो एयरलाइंस के विमान हर दिन उड़ान भरेंगे. जबकि एयर एशिया के विमान सप्ताह में 4 दिन रांची और बेंगलुरु से उड़ान भरेंगे.

एयर एशिया के विमान 25, 29 और 31 मई को रांची से सुबह 8:05 बजे उड़ान भरेगा और सुबह 10:40 बजे बेंगलुरु पहुंचेगा. इन्हीं तारीखों को बेंगलुरु से सुबह 5:15 बजे उड़ान भरकर 7:35 बजे विमान रांची पहुंच जायेगा.

Also Read: चार्टर प्लेन से लद्दाख-अंडमान और दूर के राज्यों में फंसे लोगों को लाया जायेगा झारखंड, CM हेमंत ने शाह को लिखी चिट्ठी

मुंबई से इंडिगो का प्लेन हर दिन सुबह 5:35 बजे उड़ान भरकर 7:55 बजे रांची पहुंचेगा. इसी कंपनी का विमान रांची से सुबह 8:35 बजे उड़ान भरने के बाद 8:35 बजे मुंबई पहुंचेगा. हैदराबाद और रांची के बीच भी दैनिक विमान सेवा शुरू होगी.

हैदराबाद से इंडिगो का विमान शाम 5:10 बजे उड़ान भरकर 7:00 बजे रांची पहुंचेगा, तो रांची से शाम 7:40 बजे उड़ान भरकर 9:35 बजे हैदराबाद पहुंचेगा.

Also Read: चार्टर प्लेन से लाये जायेंगे झारखंड के मजदूर : सीएम

रांची से दिल्ली और दिल्ली से रांची के इंडिगो एयरलाइंस के अलावा एयर एशिया भी अपनी सेवाएं शुरू कर रहा है. एयर एशिया ने मई में चार दिन सेवाएं देने का फैसला किया है, तो इंडिगो के विमान हर दिन दिल्ली से रांची और रांची से दिल्ली के लिए उड़ान भरेंगे.

26, 27, 28 और 30 मई को एयर एशिया का विमान शाम 5:00 बजे उड़ान भरेगा और 6:20 बजे रांची पहुंच जायेगा. इसी तरह इस कंपनी का विमान रांची से 7:20 बजे उड़ान भरकर 9:12 बजे दिल्ली पहुंचेगा.

Also Read: बेंगलुरु से बोकारो पहुंचे झारखंड के 23 जिलों के 1470 प्रवासी मजदूर

इंडिगो एयरलाइंस दिल्ली के लिए हर दिन विमान सेवाएं शुरू करने जा रहा है. इंडिगो के विमान दिल्ली से शाम 7:05 बजे उड़ान भरकर 8:55 बजे रांची पहुंचेंगे, तो रांची से 7:20 बजे उड़ान भरने वाला विमान 9:20 बजे दिल्ली पहुंचेगा.

Mithilesh Jha
Mithilesh Jha
प्रभात खबर में दो दशक से अधिक का करियर. कलकत्ता विश्वविद्यालय से कॉमर्स ग्रेजुएट. झारखंड और बंगाल में प्रिंट और डिजिटल में काम करने का अनुभव. राजनीतिक, सामाजिक, राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय विषयों के अलावा क्लाइमेट चेंज, नवीकरणीय ऊर्जा (RE) और ग्रामीण पत्रकारिता में विशेष रुचि. प्रभात खबर के सेंट्रल डेस्क और रूरल डेस्क के बाद प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल, इंटरनेशनल डेस्क पर काम. वर्तमान में झारखंड हेड के पद पर कार्यरत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

संबंधित ख़बरें

Trending News

जरूर पढ़ें

वायरल खबरें

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel