Live Updates

Hemant Soren News: ऑफिस ऑफ प्रॉफिट मामले में चुनाव आयोग का फैसला राजभवन पहुंचा, निगाहें राज्यपाल पर

Updated:
विज्ञापन

Hemant Soren News: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की विधानसभा सदस्यता पर निर्वाचन आयोग ने अपनी रिपोर्ट राज्यपाल रमेश बैस को भेज दी है. राज्यपाल रमेश बैस उसका अध्ययन कर रहे हैं. प्रदेश की राजनीति में दिन भर गहमागहमी रही.

विज्ञापन

चुनाव आयोग का फैसला राजभवन पहुंचा, निगाहें राज्यपाल पर

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ ऑफिस ऑफ प्रॉफिट मामले में निर्वाचन आयोग ने अपना फैसला दे दिया. फैसले की कॉपी राजभवन पहुंच गयी है. राज्यपाल रमेश बैस उसका अध्ययन कर रहे हैं. प्रदेश की राजनीति में दिन भर गहमागहमी रही.

संवैधानिक संस्थानों को तो खरीद लोगे, जनसमर्थन कैसे खरीद पाओगे? हेमंत सोरेन का ट्वीट

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ट्वीट करके भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोला है. हालांकि, उन्होंने भाजपा का नाम नहीं लिया है. हेमंत सोरेन ने लिखा है- संवैधानिक संस्थानों को तो खरीद लोगे, जनसमर्थन कैसे खरीद पाओगे? झारखंड के हजारों मेहनती पुलिसकर्मियों का यह स्नेह और यहां की जनता का समर्थन ही मेरी ताकत है. हैं तैयार हम! जय झारखंड!

चुनाव आयोग के निर्णय पर हमारे पास हैं कई विकल्प- झामुमो प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य

झामुमो प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा है कि निर्वाचन आयोग जो भी निर्णय देगा, उस पर हमारे पास कई विकल्प उपलब्ध हैं. आधिकारिक तौर पर चुनाव आयोग का निर्णय आने दीजिए, उसके बाद हम हर सवाल का जवाब देंगे.

2024 तक बड़े मजे में चलेगी हेमंत सोरेन की सरकार

झामुमो के प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा है कि हेमंत सोरेन की सरकार को कोई खतरा नहीं है. वर्ष 2024 तक झामुमो की सरकार चलेगी. बड़े मजे में चलेगी. हम अपने वादे भी पूरे करेंगे.

केंद्रीय एजेंसियों की साख खतरे में, बोले झामुमो प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य

झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा है कि केंद्रीय एजेंसियों की साख खतरे में है. उन्हें साबित करना होगा कि वे निष्पक्ष हैं. श्री भट्टाचार्य ने कहा कि 1972 से कोई एक रात नहीं, जब हम आराम से सोये. झामुमो का गोल्डेन जुबिली ईयर चल रहा है. संघर्ष और संग्राम से हमारा चोली-दामन का साथ है. संघर्ष हमारा आभूषण है.

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बोले- आग से तो हम हमेशा खेलते रहे

निर्वाचन आयोग की रिपोर्ट सार्वजनिक होने से पहले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से पत्रकारों ने पूछा कि क्या आप अग्निपरीक्षा के लिए तैयार हैं. इस पर हेमंत सोरेन ने कहा कि- आग से तो हम हमेशा खेलते रहे.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola