ePaper

Rajiv Gandhi Death Anniversary 2021 : पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि आज, झारखंड कांग्रेस ने गरीबों की ली सुध, कोरोना काल में बांटे मास्क व सैनिटाइजर

Updated at : 21 May 2021 11:40 AM (IST)
विज्ञापन
Rajiv Gandhi Death Anniversary 2021 : पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि आज, झारखंड कांग्रेस ने गरीबों की ली सुध, कोरोना काल में बांटे मास्क व सैनिटाइजर

Rajiv Gandhi Death Anniversary 2021, रांची न्यूज (धर्मेंद्र गिरि) : देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर आज शुक्रवार को झारखंड कांग्रेस अध्यक्ष सह वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव, कृषि मंत्री बादल पत्रलेख एवं रांची के पूर्व डिप्टी मेयर अजय नाथ शहदेव ने हटिया महावीर चौक पर मजदूरों के बीच मास्क, सैनिटाइजर एवं विटामिन सी की गोलियों का वितरण किया. इस मौके पर मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव व बादल पत्रलेख ने कहा कि उनकी पुण्यतिथि पर हमें उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लेना चाहिए.

झारखंड के वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर रांची के हटिया चौक पर कहा कि राजीव गांधी हमेशा देश सेवा के लिए लगे रहे. हम लोगों को उनके आदर्शों पर चलना चाहिए. वे सभी लोगों को साथ लेकर चलने वाले व्यक्ति थे. राज्य के कृषि मंत्री बादल पत्रलेख ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने देश सेवा के लिए अपनी जान कुर्बान कर दी. हम लोगों को उनके आदर्शों पर चलना चाहिए. इस अवसर पर रांची के पूर्व डिप्टी मेयर अजय नाथ शाहदेव, रांची कांग्रेस महानगर अध्यक्ष संजय पांडे, पार्षद निरंजन कुमार, गोपाल उपाध्याय, काजल भट्टाचार्य, रंजन यादव समेत कई लोग मौजूद थे.

Also Read: झारखंड हाइकोर्ट के ये 4 आदेश बता रहे हैं राज्य के हालात, ऑक्सीजन प्लांट समेत इन मामलों पर सरकार से पूछा गया सवाल

झारखंड कांग्रेस अध्यक्ष सह वित्त मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव ने ट्वीट कर पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है.

Also Read: Mini Lockdown in Jharkhand : झारखंड में मिनी लॉकडाउन से साहिबगंज के रेशम नगर भगैया के बुनकरों की बढ़ी परेशानी, पढ़िए क्या है मजदूरों की पीड़ा
undefined

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर रांची महानगर कांग्रेस अध्यक्ष संजय पांडे के निर्देशानुसार वार्ड 28 के अध्यक्ष मंटू गुप्ता एवं अरविंद मिश्रा के द्वारा शिव शक्ति मंदिर में पूजा अर्चना की गयी. इसके साथ ही राजीव गांधी चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि दी गयी. मौके पर मौजूद लोगों के बीच मास्क एवं सैनिटाइजर का वितरण करते हुए कोरोना वैक्सीन लेने के लिए जागरूकता अभियान चलाया गया. इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से रांची महानगर कांग्रेस कार्यालय प्रभारी अजय सिंह, कांग्रेस किशोरगंज प्रखंड अध्यक्ष अजय चौधरी, गौरव कुमार, अनुज सोनी, अजय सोनी, अशोक कुमार, गोलू, सचिन, रंजन मेहता, पवन कुमार, मुन्ना चौधरी, भास्कर कुमार, विनोद वर्मा, संतोष गुप्ता, राहुल, सचिन, रुबी देवी समेत कई महिलाएं मौजूद थीं.

undefined
Also Read: निजी वाहन से सफर कर रहे हैं तो E-Pass लेना ही होगा, झारखंड हाईकोर्ट ने हस्तक्षेप से किया इनकार

Posted By : Guru Swarup Mishra

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola