ePaper

झारखंड के स्कूलों में लड़कियों की नामांकन दर लड़कों से अधिक, एडमिशन में मुस्लिम छात्रों से आगे छात्राएं

Updated at : 04 Jul 2021 12:25 PM (IST)
विज्ञापन
झारखंड के स्कूलों में लड़कियों की नामांकन दर लड़कों से अधिक, एडमिशन में मुस्लिम छात्रों से आगे छात्राएं

Jharkhand News, रांची न्यूज (सुनील कुमार झा) : भारत सरकार द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार झारखंड में स्कूली शिक्षा में लड़कियों की नामांकन दर लड़कों से अधिक है. वहीं स्कूलों में पढ़नेवाले कुल विद्यार्थियों में 12.67% मुस्लिम बच्चे नामांकित हैं. राज्य के विद्यालयों में नामांकित कुल लड़कों में से 12.09% मुस्लिम लड़के व कुल नामांकित लड़कियों में से 13.26 फीसदी लड़कियां हैं. जारी रिपोर्ट के अनुसार, अन्य वर्ग के विद्यार्थियों की तरह ही मुस्लिम में भी लड़कों की तुलना में लड़कियों की नामांकन दर अधिक है.

झारखंड में प्राइमरी कक्षा से लेकर हायर सेकेंडरी तक कुल नामांकन का 12.67%मुस्लिम बच्चे नामांकित हैं. राष्ट्रीय औसत की तुलना में झारखंड में मुस्लिम बच्चों के नामांकन का प्रतिशत लगभग एक फीसदी कम है. केंद्रीय मानव संसाधन मंत्रालय द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार, राष्ट्रीय स्तर पर कक्षा एक से 12वीं तक में मुस्लिम विद्यार्थियों के नामांकन का प्रतिशत 13.95 है. वहीं झारखंड में 12.67 है. केंद्रीय मानव संसाधन मंत्रालय द्वारा यूनिफाइड डिस्ट्रिक्ट इनफॉरमेशन सिस्टम फॉर एजुकेशन वर्ष 2019-20 की रिपोर्ट जारी की गयी. रिपोर्ट में सभी राज्यों के स्कूली शिक्षा से संबंधित रिपोर्ट की जानकारी दी गयी है.

Also Read: Jharkhand Weather Forecast : झारखंड में कब तक है बारिश की संभावना, इस तारीख को भारी बारिश, येलो अलर्ट जारी

राष्ट्रीय स्तर पर नामांकन की स्थिति

प्राथमिक कक्षा

लड़का : 14.48%

लड़की : 15.27%

माध्यमिक कक्षा

लड़का : 11.33%

लड़की : 13.29%

उच्चतर माध्यमिक कक्षा

लड़का : 09.15%

लड़की : 10.67%

कुल नामांकन

लड़का : 13.45%

लड़की : 14.49%

Also Read: Jharkhand Weather News : ठनका गिरने से एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत, बाल-बाल बचा मासूम, मां ने तोड़ा दम, झारखंड में वज्रपात ने ली 11 की जान

झारखंड में नामांकन की स्थिति

प्राथमिक कक्षा

लड़का : 12.87%

लड़की : 13.86%

माध्यमिक कक्षा

लड़का : 09.07%

लड़की : 11.79%

उच्चतर माध्यमिक कक्षा

लड़का : 08.51%

लड़की : 10.53%

कुल नामांकन

लड़का : 12.09%

लड़की : 13.26%

केंद्र सरकार द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार झारखंड में ओबीसी बच्चों के नामांकन की दर राष्ट्रीय औसत से अधिक है. राष्ट्रीय स्तर पर ओबीसी वर्ग के बच्चों की नामांकन दर 44.83 फीसदी है, जबकि झारखंड में यह 46.93 फीसदी है. ओबीसी वर्ग में भी लड़कियों की नामांकन दर लड़कों से अधिक है. ओबीसी वर्ग में भी कक्षा 12वीं तक लड़कों के नामांकन का प्रतिशत 46.33 व लड़कियों के नामांकन का प्रतिशत 47.54 है.

Also Read: झारखंड के लोहरदगा में बाघ मिलने के संकेत, ट्रैप कैमरे से रखी जा रही नजर, बाघ ने छह से अधिक पशुओं की ले ली जान

भारत सरकार द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार राष्ट्रीय स्तर पर स्कूलों में कुल 17.63 फीसदी अल्पसंख्यक बच्चे नामांकित हैं. झारखंड के स्कूलों में कुल नामांकन के 15.67 फीसदी बच्चे अल्पसंख्यक वर्ग के हैं. अल्पसंख्यक बच्चों में 15.06 फीसदी लड़के व 16.03 फीसदी लड़कियां हैं.

Posted By : Guru Swarup Mishra

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola