12.1 C
Ranchi

लेटेस्ट वीडियो

संविधान सभा के सदस्य और झारखंड आंदोलन की नींव रखने वाले जयपाल सिंह मुंडा को सीएम हेमंत सोरेन ने दी श्रद्धांजलि

Jaipal Singh Munda, CM Hemant Soren, रांची : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरन (CM Hemant Soren) ने रांची स्थित मुख्यमंत्री आवास में आज रविवार को मारंग गोमके जयपाल सिंह मुंडा (Jaipal Singh Munda ) की 118वीं जयंती के अवसर पर उनकी तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया. उन्होंने कहा कि मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा ने संविधान निर्माण में अहम भूमिका निभायी थी. राज्य के ऐसे सपूत पर गर्व है, जिन्होंने देश और दुनिया में झारखंड की अलग पहचान बनायी थी. वे संविधान सभा के सदस्य (member of the Constituent Assembly) रहे और झारखंड आंदोलन (Jharkhand movement) की नींव रखी थी.

Also Read: केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने मारंग गोमके जयपाल सिंह मुंडा की जयंती पर किया प्रतिमा का अनावरण, बोले-आदिवासी समाज ऐसे दे सकता है सच्ची श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय हॉकी में जयपाल सिंह मुंडा की कप्तानी में 1928 के ओलिंपिक में भारत ने पहला स्वर्ण पदक प्राप्त किया था. उन्होंने हॉकी के क्षेत्र में पूरे विश्व में देश को अलग पहचान दिलायी. मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय स्वाधीनता आंदोलन में भी उनकी भूमिका महत्वपूर्ण थी. वे संविधान सभा के सदस्य रहे और झारखंड आंदोलन की नींव रखी थी.

Also Read: Kaun Banega Crorepati : कौन बनेगा करोड़पति में रांची के विनोद कुमार महानायक अमिताभ बच्चन के सवालों का देंगे जवाब

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि वे एक जाने-माने राजनीतिज्ञ, लेखक, शिक्षाविद् एवं प्रसिद्ध हॉकी खिलाड़ी थे. जयपाल सिंह मुंडा वर्ष 1925 में ‘ऑक्सफोर्ड ब्लू’ का खिताब पाने वाले हॉकी के एकमात्र अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी थे. मुख्यमंत्री ने कहा कि आज हम सभी को इनके आदर्शों और दिखाए मार्ग पर चलने की जरूरत है. जयपाल सिंह मुंडा आज भी राज्य एवं देश के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं.

Also Read: झारखंड के सारंडा जंगल में बसे रांगरिंग गांव में झोपड़ी में लगी आग, मासूम बच्ची की मौत, महिला की हालत नाजुक, पीड़ित ने लगायी मदद की गुहार

Posted By : Guru Swarup Mishra

Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

संबंधित ख़बरें

Trending News

जरूर पढ़ें

वायरल खबरें

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel