केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने मारंग गोमके जयपाल सिंह मुंडा की जयंती पर किया प्रतिमा का अनावरण, बोले-आदिवासी समाज ऐसे दे सकता है सच्ची श्रद्धांजलि

Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 03 Jan 2021 12:15 PM

विज्ञापन

Marang Gomke Jaipal Singh Munda, Union Minister Arjun Munda, नामकुम (राजेश कुमार) : मारंग गोमके जयपाल सिंह मुंडा (Marang Gomke Jaipal Singh Munda) आंदोलनकारी के साथ-साथ चिंतक एवं महान खिलाड़ी थे. आदिवासी समाज (Tribal society ) अपनी सभ्यता, संस्कृति और परंपराओं का संरक्षण करते हुए समाज का विकास करे. यही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी. ये बातें केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा (Union Minister Arjun Munda ) ने रांची जिले के नामकुम प्रखंड के भुसूर चौक पर मारंग गोमके जयपाल सिंह मुंडा की प्रतिमा के अनावरण के बाद कहीं. आपको बता दें कि आज रविवार (तीन जनवरी) को जयपाल सिंह मुंडा की जयंती है.

Also Read: झारखंड के पारा शिक्षकों ने इस तारीख तक ई-विद्यावाहिनी पोर्टल पर अपलोड नहीं किया प्रमाण पत्र तो रुक जायेगा मानदेय, झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद के निदेशक ने दिया ये निर्देश

केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि जयपाल सिंह मुंडा ने झारखंड को पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. उनके सपनों को पूरा करने के लिए समाज के लोगों को आगे आने की आवश्यकता है. रांची के सांसद संजय सेठ ने कहा कि आने वाली पीढ़ी राज्य के महान पुरुषों को ना भूले, इस प्रतिमा के माध्यम से यह जनजागरण है. कार्यक्रम में पंचायत के मुखिया सह आयोजक रितेश उरांव, खिजरी मंडल अध्यक्ष अशोक मुंडा, सांसद प्रतिनिधि प्रमोद कुमार सिंह, आरती सिंह, जीतन देवी, शंकर सिंह मुंडा आदि उपस्थित थे.

Also Read: डीवीसी बकाया भुगतान को लेकर आज आधी रात से कर सकता है 50% बिजली की कटौती, जेबीवीएनएल के कार्यकारी निदेशक ने कही ये बात

Posted By : Guru Swarup Mishra

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola