चिरूडीह हत्याकांड: झारखंड के पूर्व मंत्री योगेंद्र साव व पूर्व विधायक निर्मला देवी को 10-10 साल की सजा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 24 Mar 2022 1:53 PM
Jharkhand News: हजारीबाग जिले में चिरूडीह खनन को लेकर हुए आंदोलन के दौरान गिरफ्तार बड़कागांव की पूर्व विधायक निर्मला देवी को छुड़ाने के लिए भीड़ ने हमला कर उन्हें छुड़ा लिया था. इस दौरान पुलिस को अपने बचाव में गोली चलानी पड़ी थी, जिसमें चार लोगों की मौत हो गयी थी.
Jharkhand News: झारखंड के हजारीबाग जिले के बड़कागांव स्थित चिरूडीह हत्याकांड से जुड़े मामले में अपर न्यायायुक्त विशाल श्रीवास्तव की अदालत ने आज गुरुवार को सजा सुना दी. झारखंड के पूर्व मंत्री योगेंद्र साव और उनकी पत्नी व पूर्व विधायक निर्मला देवी को अदालत ने 10-10 साल की सजा सुनायी. अदालत ने योगेंद्र साव पर 6 हजार रुपये जुर्माना लगाया, वहीं निर्मला देवी पर 5 हजार रुपये का जुर्माना लगाया. इस मामले में पहले ही अदालत ने उन्हें दोषी करार दिया था, जबकि इनके पुत्र अंकित कुमार को अदालत ने पिछले दिनों बरी कर दिया था. ये मामला कांड संख्या 228/16 से जुड़ा है. आपको बता दें कि बड़कागांव से कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद के पिता हैं योगेंद्र साव, जबकि निर्मला देवी उनकी मां हैं.
चिरूडीह खनन को लेकर किया था कफन सत्याग्रह
झारखंड के हजारीबाग जिले के बड़कागांव स्थित चिरूडीह हत्याकांड से जुड़े मामले में अपर न्यायायुक्त विशाल श्रीवास्तव की अदालत ने आज सजा के बिंदु पर सुनवाई की. इसके बाद झारखंड के पूर्व मंत्री योगेंद्र साव और पूर्व विधायक व उनकी पत्नी निर्मला देवी को अदालत ने 10-10 साल की सजा सुनायी. आपको बता दें कि पिछले दिनों अदालत ने इन्हें दोषी करार दिया था, जबकि पुत्र अंकित कुमार को अदालत ने बरी कर दिया था. ये मामला चिरूडीह खनन को लेकर कफन सत्याग्रह से जुड़ा है.
Also Read: क्रिकेट की भाषा में स्थानीय नीति और नियोजन नीति पर सीएम हेमंत सोरेन ने दिया जवाब, जानें क्या कहा
चार लोगों की हुई थी मौत
आपको बता दें कि झारखंड के हजारीबाग जिले में चिरूडीह खनन को लेकर हुए आंदोलन के दौरान गिरफ्तार बड़कागांव की पूर्व विधायक निर्मला देवी को छुड़ाने के लिए भीड़ ने हमला कर उन्हें छुड़ा लिया था. इस दौरान पुलिस को अपने बचाव में गोली चलानी पड़ी थी, जिसमें चार लोगों की मौत हो गयी थी. इसी मामले में झारखंड के पूर्व मंत्री योगेंद्र साव, बड़कागांव की पूर्व विधायक निर्मला देवी और पुत्र अंकित कुमार सहित सैकड़ों लोगों को आरोपी बनाया गया था.
Also Read: चिरूडीह हत्याकांड: झारखंड के पूर्व मंत्री योगेंद्र साव व उनकी पत्नी दोषी करार, पुत्र अंकित हुआ बरी
Posted By : Guru Swarup Mishra
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










