झारखंड में 66 नये संक्रमित मिले, कुल संख्या 1723 हुई

Updated at : 14 Jun 2020 5:41 AM (IST)
विज्ञापन
झारखंड में 66 नये संक्रमित मिले, कुल संख्या 1723 हुई

झारखंड में कोरोना की रफ्तार थोड़ी कम हुई है. शनिवार को झारखंड में 66 पॉजिटिव मिले हैं, पर अच्छी खबर है कि शनिवार के ही दिन 131 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं. इसके साथ ही राज्य में अबतक 1723 पॉजिटिव मिल चुके हैं. इनमें 1396 प्रवासी हैं. अब तक 816 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं. राज्य में कुल एक्टिव केस 899 हैं. आठ की मौत हो चुकी है. शनिवार को कोडरमा से 35, रामगढ़ से छह,चतरा, सिमडेगा, प. सिंहभूम व सरायकेला से तीन-तीन, गढ़वा से दो और पूर्वी सिंहभूम व रांची से एक-एक पॉजिटिव मिले हैं. रांची में मिला पॉजिटिव धनबाद का है, जो रिम्स में इलाज करा रहा है.

विज्ञापन

रांची : झारखंड में कोरोना की रफ्तार थोड़ी कम हुई है. शनिवार को झारखंड में 66 पॉजिटिव मिले हैं, पर अच्छी खबर है कि शनिवार के ही दिन 131 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं. इसके साथ ही राज्य में अबतक 1723 पॉजिटिव मिल चुके हैं.

इनमें 1396 प्रवासी हैं. अब तक 816 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं. राज्य में कुल एक्टिव केस 899 हैं. आठ की मौत हो चुकी है. शनिवार को कोडरमा से 35, रामगढ़ से छह,चतरा, सिमडेगा, प. सिंहभूम व सरायकेला से तीन-तीन, गढ़वा से दो और पूर्वी सिंहभूम व रांची से एक-एक पॉजिटिव मिले हैं. रांची में मिला पॉजिटिव धनबाद का है, जो रिम्स में इलाज करा रहा है.

कोडरमा से मिले 35 संक्रमित प्रवासी बताये जा रहे हैं. वहीं चतरा और रामगढ़ से मिले संक्रमित भी प्रवासी हैं. गढ़वा में मिले दो पॉजिटिव मरीज में एक कचहरी रोड और दूसरा मझिआंव प्रखंड के करुई गांव का रहनेवाला है. दोनों दिल्ली से लौटे हैं.सिमडेगा में तीन पॉजिटिव में एक कोलेबिरा, एक कुरडेग एवं एक जलडेगा के हैं.

पूर्वी सिंहभूम जिले में मिले 10 कोरोना संक्रमितों में चार की दिल्ली, तीन की कोलकाता, एक की मुंबई, एक की महाराष्ट्र तथा एक की लखनऊ की ट्रेवल हिस्ट्री है. संक्रमितों में तीन बिरसानगर, एक ओड़िशा, एक चाकुलिया, एक गोविंदपुर, दो टीनप्लेट तथा दो व्यक्ति छोटा गोविंदपुर के रहनेवाले हैं.

शनिवार को मिले पॉजिटिव

जिला संक्रमण

  • कोडरमा-35

  • गढ़वा-02

  • रामगढ़-06

  • चतरा 03

  • पू सिंहभूम-10

  • सरायकेला-03

  • प सिंहभूम-03

  • सिमडेगा-03

  • रिम्स रांची-01

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola