टैक्स में छूट से बाइक और कार खरीदारों की बल्ले-बल्ले, अर्टिगा और ब्रेजा पर 30,690 रुपए तक की बचत

Updated:
विज्ञापन

New GST Rates: जीएसटी की नयी दरें लागू होने से पहले ही कार कंपनियां दे रहीं बड़ी छूट.

New GST Rates: जीएसटी घटने के बाद जो कीमत कम होगी, उससे भी कम कीमत पर अभी ही खरीदारी कर सकते हैं. कंपनी के विभिन्न शोरूम में इसका लाभ मिल रहा है. जीएसटी कटौती के बाद एक्स शोरूम, रोड टैक्स और इंश्योरेंस को मिलाकर अर्टिगा में अनुमानित कटौती 35,988 से 48,809 रुपए होने वाली है.

विज्ञापन

New GST Rates: जीएसटी की नयी दरें 22 सितंबर 2025 से लागू होंगी. इससे दोपहिया वाहन के साथ-साथ फोर ह्वीलर खरीदने वालों को भी बड़ा फायदा मिलेगा. बाइक की खरीद पर लगभग 7,000 रुपए से 20,000 रुपए तक की बचत होगी, तो अर्टिगा और ब्रेजा जैसी कार खरीदने पर ग्राहकों के 30,690 रुपए तक की बचत होगा. यह बचत अकेले एक्स शोरूम कीमतों पर होगी. इंश्योरेंस और रजिस्ट्रेशन की कीमतों में भी मामूली कमी आयेगी, जिससे कुल लागत में और कटौती होगी.

विज्ञापन

22 सितंबर से पहले भी डीलर दे रहे ऑफर

लोग 22 सितंबर से पहले भी इसका लाभ ले सकें, इसके लिए वाहन डीलरों की ओर से कई ऑफर दिये जा रहे हैं. कोई एक्सचेंज ऑफर दे रहा है, तो कोई कॉरपोरेट डिस्काउंट. साथ ही बुकिंग कराने पर इंस्टेंट गिफ्ट के रूप में 2,000 रुपए तक का कैश डिस्काउंट और कैश बोनस भी मिल रहा है. यह छूट ग्राहकों के इनवॉयस पर लागू होगी. इधर, लोग भी कीमतें कम होने के इंतजार में हैं.

350 सीसी से कम इंजन वाली बाइक पर टैक्स में बड़ी कटौती

नियमों में बदलाव के बाद अब 350 सीसी से कम इंजन वाली बाइक पर 18 प्रतिशत जीएसटी लगेगा, जो पहले 28 प्रतिशत था. वहीं, 350 सीसी से अधिक की बाइक पर अब 40 प्रतिशत जीएसटी लगेगा, जो पहले 31 प्रतिशत था.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

New GST Rates: ब्रांडवार एक्स शोरूम लाभ

कंपनी का नामब्रांड का नामखरीदारी पर बचत
हीरोएचएफ डीलक्स5,600 रुपए तक
पैशन प्लस6,400 रुपए तक
स्प्लेंडर प्लस6,800 रुपए तक
डेस्टिनी 1257,400 रुपए तक
ग्लैमर7,800 रुपए तक
एक्स पल्स 21014,500 रुपए तक
होंडाएक्टिवा डीलक्स 2बी7,749 रुपए तक
एक्टिवा 125 डिस्क 2बी8,205 रुपए तक
एसपी 125 डीलक्स 2बी8,242 रुपए तक
साइन 125 डिस्क 2बी7,503 रुपए तक
डियो डीलक्स 2बी7,489 रुपए तक
बजाजपल्सर 125 डीएच-658,644 रुपए तक
एनएस-125 जेएफ-469,999 रुपए तक
एन-160 जेआर-5312,371 रुपए तक
डी-250 जेएफ-5319,213 रुपए तक
टीवीएसमोपेड एक्सएल 100 केएस3,566 रुपए तक
जूपिटर 1136,508 रुपए तक
जूपिटर 125 एसएक्स डिस्क8,976 रुपए तक
एनटॉर्क 125 रेस7,970 रुपए तक
एनटॉर्क 125 एक्सपी8,312 रुपए तक
रेडर डिस्क एसएक्स7,821 रुपए तक
अपाचे 2वी ड्रम9,577 रुपए तक
केटीएम (सस्ती)ड्यूक 160 टीएफटी14,343 रुपए तक
एडवेंचर 25020,255 रुपए तक
केटीएम (महंगी)एनड्यूरो 39023,215 रुपए तक
एडवेंचर 390 एक्स प्लस20,785 रुपए तक
ड्यूक 390 जेन 320,359 रुपए तक
(नोट: कीमतें डीलरों से ली गयीं हैं. कटौती अनुमानित है. इसमें थोड़ा अंतर संभव है.)

अर्टिगा और ब्रेजा की खरीदारी पर 30,690 रुपए तक की एक्स्ट्रा बचत

आपको मारुति सुजुकी की खरीदारी करनी है, तो इंतजार न करें. जीएसटी घटने के बाद जो कीमत कम होगी, उससे भी कम कीमत पर अभी ही खरीदारी कर सकते हैं. कंपनी के विभिन्न शोरूम में इसका लाभ मिल रहा है. जीएसटी कटौती के बाद एक्स शोरूम, रोड टैक्स और इंश्योरेंस को मिलाकर अर्टिगा में अनुमानित कटौती 35,988 से 48,809 रुपए होने वाली है.

20 सितंबर तक खरीदारी पर 45,000 से 51,000 रुपए तक का लाभ मिल रहा है. यानी अभी खरीदारी करने पर ग्राहकों को 9,012 रुपए की अतिरिक्त बचत होगी. ब्रेजा की खरीदारी पर अनुमानित कटौती 34,310 से लेकर 48,629 रुपए तक होने वाली है. अगर अभी खरीदेंगे, तो 65,000 रुपए तक की बचत होगी. इस तरह आप अतिरिक्त 30,690 रुपये तक की बचत कर सकते हैं.

इसे भी पढ़ें

GST रिफाॅर्म का झारखंड पर क्या होगा असर, आखिर क्यों प्रदेश ने केंद्र सरकार से की है क्षतिपूर्ति की मांग?

Ranchi news : 447.88 करोड़ रुपये कम हुई नन जीएसटी टैक्स वसूली

जीएसटी के स्लैब में बदलाव से आम जनता को मिलेगी राहत: विधायक

ये क्या बोल गये कांग्रेस प्रवक्ता सोनाल शांति- कांग्रेस के सिस्टम से चल रही एनडीए सरकार!

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola