Rajasthan Congress में बढ़ेगा सचिन पायलट गुट का दबदबा? माकन के इस फॉर्मूले से गहलोत खेमे को लगा झटका! जानें कब तक आएगी गोविंद सिंह डोटासरा टीम की List

**EDS: FILE IMAGE** Jaipur: In this Tuesday, March 26, 2019 file photo the rebel Congress leader Sachin Pilot (R) is seen with the then Congress President Rahul Gandhi and Rajasthan Chief Minister Ashok Gehlot during a party function in Jaipur. Pilot was on Tuesday, July 14, 2020 removed from posts of Rajasthan deputy chief minister and state unit president.(PTI Photo) (PTI14-07-2020_000054B) *** Local Caption ***
Sachin Pilot, Rajasthan Congress Team Extended, Ashok Gehlot news : राजस्थान में कांंग्रेस संगठन का विस्तार का ऐलान कभी भी किया जा सकता है. बताया जा रहा है कि संगठन विस्तार में पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट गुट का दबदबा कायम रहने वाला है. वहीं गोविंद सिंह डोटासरा और अजय माकन के बीच लगातार इसको लेकर बैठक किया जा रहा है.
राजस्थान में कांंग्रेस संगठन का विस्तार का ऐलान कभी भी किया जा सकता है. बताया जा रहा है कि संगठन विस्तार में पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट गुट का दबदबा कायम रहने वाला है. वहीं गोविंद सिंह डोटासरा और अजय माकन के बीच लगातार इसको लेकर बैठक किया जा रहा है.
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और अजय माकन के बीच संगठन कार्यकारिणी को लेकर बैठक जारी है. अजय माकन ने संगठन विस्तार को लेकर एक फॉर्मूला बताया है. इस फॉर्मूले के तहत राज्य में जिन नेताओंं को संगठन में पद मिलेगा, उन्हें राजनीतिक नियुक्ति और अन्य जगहों पर एडजस्ट नहीं किया जाएगा.
बताया जा रहा है कि अजय माकन के इस फॉर्मूले से राजस्थान में सचिन पायलट कैंप का संगठन विस्तार में दबदबा बढ़ेगा. वहीं गहलोत गुट के नेता राजनीतिक नियुक्ति में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करना चाहते हैं, जिसके कारण संगठन में गहलोत गुट के लोग कम नजर आ सकते हैं.
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अशोक गहलोत कैबिनेट विस्तार (Ashok Gehlot Cabinet Vistar) से पहले राजस्थान में गोविंद सिंह डोटासरा टीम का गठन किया जाएगा. माना जा रहा है कि टीम डोटासरा में पायलट-गहलोत और सीपी जोशी के लोगों को भी शामिल किया जाएगा. इसके लिए डोटासरा और अजय माकन लगातार काम कर रहै हैं. माना जा रहा है कि लिस्ट थोड़ी देर में फाइनल हो जाएगा.
Also Read: Bihar Weather Forecast : रहें सावधान! कोहरे और ठंड में अभी और होगी बढ़ोतरी, बारिश के आसार
Posted By : Avinish Kumar Mishra
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




