Rajasthan Gang War: कोचिंग सेंटर में बेटी से मिलने गये शख्स की गैंग शूटआउट में मौत, संस्थान ने माफ की फीस

Updated:
विज्ञापन
Rajasthan Gang War: कोचिंग सेंटर में बेटी से मिलने गये शख्स की गैंग शूटआउट में मौत, संस्थान ने माफ की फीस

ताराचंद की बेटी पिपराली रोड स्थित एक कोचिंग संस्थान में पढ़ती है और वह उससे मिलने वहां पहुंचे थे, लेकिन हमलावरों ने ताराचंद को भी ठेठ का साथी समझते हुए गोली मार दी.

विज्ञापन

राजस्थान के सीकर में गैंगस्टर राजू ठेठ की हत्या का मामला इस समय सुर्खियों में है. गैंगस्टर राजू को उसके घर के मुख्य दरवाजे पर ही पांच लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी. इस गैंग शूटआउट में एक और शख्स की मौत हुई. घटना स्थल पर मौजूद ताराचंद नामक व्यक्ति को भी गोली लगी और उसकी मौत हो गई.

बेटी से मिलने कोचिंग सेंटर गये थे ताराचंद, गोली लगने से गयी जान

ताराचंद की बेटी पिपराली रोड स्थित एक कोचिंग संस्थान में पढ़ती है और वह उससे मिलने वहां पहुंचे थे, लेकिन हमलावरों ने ताराचंद को भी ठेठ का साथी समझते हुए गोली मार दी.

Also Read: राजस्थान: गैंगस्टर राजू ठेहट हत्या मामले का मूसेवाला मर्डर केस से कनेक्शन, लॉरेंस बिश्नोई पर संदेह

कोचिंग सेंटर ने ताराचंद की बेटी की फीस माफ की

इस बीच खबर आ रही है कि गैंग शूटआउट में मारे गये ताराचंद की बेटी की फीस कोचिंग सेंटर ने माफ कर दी है. संस्थान की ओर से यह भी कहा गया कि अगर ताराचंद कदवासरा के परिवार का कोई और भी पढ़ना चाहता है, तो उससे भी फीस नहीं ली जाएगी. चचेरे भाई ने घटना के बारे में जानकारी देते हुए बताया, ताराचंद और वह बेटी से मिलने के लिए कोचिंग सेंटर गये थे. संस्थान के बाहर कार खड़ी कर बेटी से फोन पर बात कर रहे थे. कार से बाहर निकने के बाद हमने गोलियों की आवाज सुनी. उसके बाद देखा कि कुछ लोग हमारी ओर दौड़ रहे हैं. जबतक हम कुछ समझ पाते भाई ताराचंद को अपराधियों ने गोली मार दी.

गैंगस्टर राजू ठेठ हत्या मामले में 6 लोग गिरफ्तार

गैंगस्टर राजू ठेठ और एक अन्य व्यक्ति ताराचंद की हत्या के मामले में सभी 6 आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है. ठेठ जून 2017 में पुलिस मुठभेड़ में मारे गए गैंगस्टर आनंदपाल सिंह का प्रतिद्वंद्वी था.

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

मुख्यधारा की पत्रकारिता में 14 वर्षों से ज्यादा का अनुभव. खेल जगत में मेरी रुचि है. वैसे, मैं राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खबरों पर काम करता हूं. झारखंड की संस्कृति में भी मेरी गहरी रुचि है. मैं पिछले 14 वर्षों से प्रभातखबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इस दौरान मुझे डिजिटल मीडिया में काम करने का काफी अनुभव प्राप्त हुआ है. फिलहाल मैं बतौर शिफ्ट इंचार्ज कार्यरत हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola