राजस्थान: गैंगस्टर राजू ठेहट हत्या मामले का मूसेवाला मर्डर केस से कनेक्शन, लॉरेंस बिश्नोई पर संदेह
Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 03 Dec 2022 7:39 PM
गैंगस्टर राजू ठेहट हत्या की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के एक सदस्य ने ली है. घटना के तुरंत बाद खुद को लॉरेंस बिश्नोई गिरोह का सदस्य बताने वाले रोहित गोदारा ने ठेहट की हत्या की जिम्मेदारी लेते हुए फेसबुक पर लिखा कि यह आनंदपाल सिंह और बलबीर बानूड़ा का बदला है.
राजस्थान के कुख्यात गैंगस्टर राजू ठेहट की शनिवार को सीकर में चार लोगों ने गोली मार कर हत्या कर दी. अब इस मामले में सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस से सीधा कनेक्शन जोड़ा जा रहा है. मूसे वाला मर्डर केस के आरोपी लॉरेंस बिश्नोई पर पुलिस ने संदेह जताया है.
लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के एक सदस्य ने गैंगस्टर राजू ठेहट हत्या की ली जिम्मेदारी
गैंगस्टर राजू ठेहट हत्या की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के एक सदस्य ने ली है. घटना के तुरंत बाद खुद को लॉरेंस बिश्नोई गिरोह का सदस्य बताने वाले रोहित गोदारा ने ठेहट की हत्या की जिम्मेदारी लेते हुए फेसबुक पर लिखा कि यह आनंदपाल सिंह और बलबीर बानूड़ा का बदला है. आनंदपाल गिरोह के सदस्य बलबीर की जुलाई 2014 में बीकानेर जेल में एक ‘गैंगवॉर’ में मौत हो गई थी.
Also Read: राजस्थान: किसने मारी राजू ठेहट को गोली ? गैंगस्टर की हुई मौत, देखें VIDEO
क्या है मामला
सीकर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) कुंवर राष्ट्रदीप ने बताया, राजू ठेहट की शनिवार को उसके घर के मुख्य दरवाजे पर ही कथित रूप से चार लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी. ठेहट जून 2017 में पुलिस मुठभेड़ में मारे गए गैंगस्टर आनंदपाल सिंह का प्रतिद्वंद्वी था. पुलिस अधिकारी के अनुसार, घटना सुबह करीब सवा 10 बजे सीकर की पिपराली रोड की है जहां अज्ञात हमलावरों ने ठेहट पर गोलियां चलाईं. ठेहट के खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं और वह फिलहाल जमानत पर जेल से बाहर था. पुलिस ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है. हरियाणा से लगती सीमा और झुंझुनू जिले की सीमा को सील कर दिया गया है.
लॉरेंस बिश्नोई की एनआईए रिमांड चार दिन के लिए बढ़ाई गयी
दिल्ली की एक अदालत ने सिद्धू मूसेवाला हत्या मामले में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की एनआईए रिमांड चार दिन बढ़ा दी है. बिश्नोई को 10 दिन की रिमांड पूरी होने पर आज वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए कोर्ट में पेश किया गया था. एनआईए ने कोर्ट से रिमांड मांगते हुए कहा, पड़ोसी राज्य में कॉन्ट्रैक्ट किलिंग हो रही है. जिसमें बिश्नोई की संलिप्तता का संदेश है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










