'दो गुजराती नहीं एक राजस्थानी के लिए करें मतदान', सीएम अशोक गहलोत ने की अपील, बीजेपी पर साधा निशाना

Published by : Pritish Sahay Updated At : 24 Nov 2023 7:06 PM

विज्ञापन

Rajasthan Polls 2023: सीएम गहलोत ने पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह पर कटाक्ष करते हुए कहा कि दो 'गुजराती' राजस्थान में घूम रहे हैं, इसलिए उनकी जनता से अपील है कि वह एक 'राजस्थानी' के लिए मतदान करें.

विज्ञापन

Rajasthan Election 2023: राजस्थान में विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आज यानी शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह पर जोरदार हमला किया. सीएम गहलोत ने पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह पर कटाक्ष करते हुए कहा कि दो ‘गुजराती’ राजस्थान में घूम रहे हैं, इसलिए उनकी जनता से अपील है कि वह एक ‘राजस्थानी’ के लिए मतदान करें. उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने अच्छा काम किया है इसलिए चुनाव के बाद दोबारा सरकार बनेगी. उन्होंने कहा कि राज्य में ‘अंडर करंट’ चल रही है और इसकी वजह से कांग्रेस जीतेगी.

सीएम गहलोत ने की लोगों से अपील

सीएम अशोक गहलोत ने गुजरात विधानसभा चुनाव के दौरान प्रधानमंत्री मोदी की एक टिप्पणी का जिक्र करते हुए कहा कि दो गुजराती घूम रहे हैं और मैं राजस्थानी हूं. मै कहां जाऊंगा? मैं तो राजस्थान वासियों के पास जाऊंगा. मेरे लिये तो राजस्थान वासी ही सब कुछ हैं. इसलिये मैं राजस्थान वासियों से कहूंगा कि वे मुझे जिताएं. जोधपुर में सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि बीजेपी हमारी सरकार गिराने की कोशिश कर रहे थे. एक चुनी हुई सरकार को गिराना पाप है. जनता इसका बदला लेगी. सीएम गहलोत ने कहा कि इसके पक्ष में अंडरकरंट है.

लोगों को भड़का रही है बीजेपी- अशोक गहलोत

सीएम गहलोत ने कहा कि दिल्ली से राजस्थान में लोगों को भड़काने आए नेताओं ने राज्य सरकार की योजनाओं की आलोचना नहीं की, जबकि योजनाओं, कानूनों और गारंटी पर बहस की जा सकती थी. उन्होंने कहा कि दिल्ली के नेता भड़काने के लिए आए हैं. उन्होंने हमारी योजनाओं की आलोचना नहीं की. जबकि, हमारी सरकार में बने कानूनों, योजनाओं और गारंटी पर बहस हो सकती थी. इसका मतलब है कि ये खाली भड़काने आये हैं. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने अच्छा काम किया है इसलिए सरकार को दोबारा काम करना चाहिए.

वहीं, बीजेपी के राजस्थान में सरकार बनाने के दावे पर कटाक्ष करते हुए सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि अगर केरल का वैकल्पिक रूप से सरकार बदलने का 76 साल का रिकॉर्ड तोड़ा जा सकता है तो राजस्थान में 30 साल से ज्यादा हो गए हैं. हम कोविड के समय में अच्छा काम किया और अब अच्छे कानून, योजनाएं और गारंटी पारित की. लोग इससे प्रभावित हैं. कांग्रेस राजस्थान में दोबारा सरकार बनाएगी.

बीजेपी ने किया पलटवार

इधर, राजस्थान की पूर्व सीएम और बीजेपी की दिग्गज नेता वसुंधरा राजे ने अशोक गहलोत पर पलटवार करते हुए कहा है कि राजस्थान में कानून-व्यवस्था की स्थिति, खासकर महिलाओं के खिलाफ अत्याचार की स्थिति सामने आ गई है. यह रोज का मामला बन गया है. लोग परेशान हैं. कई बार पेपर लीक हुए हैं. छात्र इससे बहुत परेशान हैं. जब आप मैदान में जाते हैं तो पता चलता है कि वे सभी वादे सिर्फ घोषणाएं थीं.

Also Read: Rajasthan Election : वसुंधरा राजे की नाराजगी के बीच किस तरह भाजपा लहराएगाी अपना झंडा, जानिए पूरी रणनीति

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola