ePaper

Rajasthan Cabinet Reshuffle : राजस्थान में कैबिनेट विस्तार को लेकर हलचल तेज, प्रभारी अजय माकन से मिलेंगे सचिन पायलट, थमा सकते हैं इन नेताओं का नाम

Updated at : 20 Dec 2020 7:38 PM (IST)
विज्ञापन
Rajasthan Cabinet Reshuffle : राजस्थान में कैबिनेट विस्तार को लेकर हलचल तेज, प्रभारी अजय माकन से मिलेंगे सचिन पायलट, थमा सकते हैं इन नेताओं का नाम

Rajasthan Cabinet Reshuffle Latest news : राजस्थान में कैबिनेट विस्तार और राजनीतिक नियुक्ति को लेकर हलचल तेज हो गई है. कांग्रेस नेता सचिन पायलट राजस्थान के प्रभारी महासचिव अजय माकन से आज मिलेंगे. माना जा रहा है कि पायलट और माकन के बीच मुलाकात में मंत्रिमंडल विस्तार की रुपरेखा बने. वहीं सीएम अशोक गहलोत कल सोनिया गांधी से मुलाकात कर वापस जयपुर जा चुके हैं.

विज्ञापन

Rajasthan Cabinet Reshuffle : राजस्थान में कैबिनेट विस्तार और राजनीतिक नियुक्ति को लेकर हलचल तेज हो गई है. कांग्रेस नेता सचिन पायलट (Sachin Pilot) राजस्थान के प्रभारी महासचिव अजय माकन से आज मिलेंगे. माना जा रहा है कि पायलट और माकन के बीच मुलाकात में मंत्रिमंडल विस्तार की रुपरेखा बने. वहीं सीएम अशोक गहलोत कल सोनिया गांधी से मुलाकात कर वापस जयपुर जा चुके हैं.

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सचिन पायलट अजय माकन से मिलकर अपने कैंप के नेताओं के नाम की सिफारिश करा सकते हैं. बताया जा रहा है कि राजस्थान में जल्द ही कैबिनेट विस्तार और राजनीतिक नियुक्ति होगी. हालांकि अंतिम फैसला होना अभी बाकी हैं.

माकन का जयपुर दौरा- इधर, अजय माकन का जयपुर दौरा जल्द होने की संभावना है. माकन दिल्ली से जयपुर आकर कैबिनेट विस्तार को लेकर सीएम और अन्य नेताओं से चर्चा करेंगे. वहीं माकन के जयपुर दौरे के बाद ही कैबिनेट विस्तार होने की बात कही जा रही है.

Also Read: Bihar College Reopen: जनवरी में गुलजार होंगे बिहार के कॉलेज कैंपस, एक ही शिक्षक के क्लास के लिए दो सेशन में बुलाये जा सकते हैं छात्र

डोटासरा भी मिले– वहीं पायलट से पहले राजस्थान कांंग्रेस के अध्यक्ष गोविंद डोटासरा ने अजय माकन से मुलाकात की. डोटासरा ने मुलाकात के बाद ट्वीट कर बताया कि राजस्थान में जल्द ही संगठन विस्तार किया जाएगा. इसको लेकर प्रभारी महासचिव से चर्चा हुई.

Posted by : Avinish Kumar Mishra

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola