Rajasthan: 'महिलाओं पर अत्याचार सबसे ज्यादा राजस्थान में', चित्तौड़गढ़ में कांग्रेस पर गरजे पीएम मोदी

Published by : Amitabh Kumar Updated At : 02 Oct 2023 1:05 PM

विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में कांग्रेस पर जोरदार हमला किया और कहा कि जनता में कांग्रेस की सरकार को हटाने का फैसला ले लिया है. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पांच साल में कांग्रेस की सरकार ने राजस्थान की साख को तबाह कर दिया है.

विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में कांग्रेस पर जोरदार हमला किया. उन्होंने यहां एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि रैली का पंडाल छोटा पड़ गया है जिन्हें जगह नहीं मिली वो निराश ना हों…जिन्हें जगह नहीं मिली उनकी जगह मोदी के दिल में है. कांग्रेस पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि जनता ने मूड बना लिया है कि इस बार बीजेपी की सरकार बनाना है. कांग्रेस ने राजस्थान की साख को खराब कर दिया है. राजस्थान बर्बाद होता गया और अशोक गहलोत अपनी कुर्सी बचाते रहे.

रैली में क्या बोले पीएम मोदी

-चित्तौड़गढ़ में जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि पांच साल में कांग्रेस सरकार ने राजस्थान की साख को तबाह कर दिया है. मैं बहुत दुखी मन से कहता हूं कि जब अपराध, दंगे, महिलाओं-दलितों पर अत्याचार की बात होती है तो राजस्थान टॉप पर आता है..मैं बहुत दुख के साथ आपने पूछता हूं कि क्या 5 साल पहले आपने इसलिए राजस्थान को वोट दिया था?

Also Read: ‘राजस्थान का विकास हमारी बड़ी प्राथमिकता’, चित्तौड़गढ़ में बोले पीएम मोदी

-पीएम मोदी ने चितौड़गढ़ में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि यहां अशोक गहलोत सोते-जागते मुख्यमंत्री की कुर्सी बचाने में लगे थे और आधी कांग्रेस उनकी कुर्सी गिराने में जुटी थी. जनता को अपने हाल पर छोड़कर ये लोग आपसी लड़ाई में व्यस्त रहे. कांग्रेस ने राजस्थान को लूटने में कोई कमी नहीं छोड़ी.

-प्रधानमंत्री मोदी ने चित्तौड़गढ़ में जनसभा में कहा कि पांच साल में कांग्रेस की सरकार ने राजस्थान की साख को तबाह कर दिया है. राजस्थान के लोगों को भ्रम में डालकर कांग्रेस ने यहां सरकार तो बना ली लेकिन सरकार चला नहीं पाई. उन्होंने कहा कि राजस्थान ने आह्वान किया है… राजस्थान को बचाएंगे, भाजपा सरकार को लाएंगे.

-चितौड़गढ़ में जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि राजस्थान के नौजवानों के साथ जो धोखा किया गया है भाजपा उसकी तह तक जाएगी… यहां के पेपर लीक माफिया का पाताल में भी जाकर हिसाब किया जाएगा. मैं आपको भरोसा देता हूं नौजवानों के भविष्य के साथ जिसने खिलवाड़ किया है ऐसे पेपर लीक माफिया को छोड़ा नहीं जाएगा, कड़ी सज़ा दिलाई जाएगी.

Also Read: PHOTOS: गांधी जयंती से पूर्व देशभर में स्‍वच्‍छता अभियान, पीएम मोदी ने भी किया श्रमदान, देखें तस्वीरें

-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मैं राजस्थान की जनता को विश्वास दिलाता हूं कि जनहित की किसी भी योजना को बीजेपी रोकेगी नहीं बल्कि उसे ज्यादा बेहतर, अच्छा बनाने का प्रयास करेगी, यह मोदी की गारंटी है.

-पीएम मोदी ने कहा कि अशोक गहलोत को पता है कि कांग्रेस की विदाई की उल्टी गिनती शुरू हो गई है. खुद गहलोत जी को भरोसा है कि वो जा रहे हैं और इसीलिए उन्होंने पहले ही बीजेपी को बधाई दे दी है. उनकी गुजारिश है कि राजस्थान में बीजेपी की सरकार बनने के बाद उनकी योजनाएं बंद न की जाएं. मैं सार्वजनिक रूप से स्वीकार करने के लिए गहलोत जी को धन्यवाद देना चाहता हूं कि राजस्थान में बीजेपी सत्ता में आएगी.

Also Read: Video: कौन हैं अंकित बैयानपुरिया… जिनके साथ पीएम मोदी ने उठाया झाडू

-पीएम मोदी ने कहा कि आज मैं राजस्थान के हर गरीब, दलित, पिछड़े और आदिवासी परिवारों को गारंटी दे रहा हूं कि हर गरीब को पक्की छत, पक्का घर दिया जाएगा… हमने राजस्थान के लाखों लोगों को पाइप से पानी पहुंचाने की गारंटी दी है. आज एक राज्य दूसरे राज्य को पानी देने से मना करता है, दोनों राज्यों में लड़ाई होती है लेकिन ये मेरी गारंटी थी कि अगर नर्मदा का पानी गुजरात को मिलता है और राजस्थान को जरूरत है तो राजस्थान को भी मिलेगा… आज बिना किसी विवाद के राजस्थान के कई गांव, जिलों में नर्मदा का पानी पहुंच रहा है.

Also Read: Telangana में गरजे पीएम मोदी, कहा- ‘भ्रष्ट नहीं, ईमानदार और पारदर्शी सरकार चाहता है तेलंगाना

-पीएम मोदी ने कहा कि महिलाओं पर अत्याचार सबसे ज्यादा राजस्थान में हो रहा है. कन्हैयालाल हत्याकांड पर पीएम मोदी ने कहा कि उदयपुर की घटना की कल्पना किसी ने नहीं की थी.

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola